Aapka Rajasthan

राजस्थान में आज 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, वीडियो में जाने 23 अगस्त से कमजोर पड़ेगा मानसून; श्रीगंगानगर में पारा 40.1 डिग्री

राजस्थान में आज 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, वीडियो में जाने 23 अगस्त से कमजोर पड़ेगा मानसून; श्रीगंगानगर में पारा 40.1 डिग्री
 
राजस्थान में आज 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, वीडियो में जाने 23 अगस्त से कमजोर पड़ेगा मानसून; श्रीगंगानगर में पारा 40.1 डिग्री

राजस्थान में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर कमजोर पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 15 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 22 अगस्त को 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अगस्त से अगले चार से पांच दिनों तक राज्य में मानसून कमजोर रह सकता है। ऐसे में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ कई इलाकों में तापमान बढ़ सकता है।इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। धौलपुर में सबसे ज्यादा 29 मिलीमीटर बारिश हुई। राजधानी जयपुर में जेएलएन मार्ग पर 17 मिलीमीटर पानी बरसा। इसके अलावा कोटा, झालावाड़, भरतपुर और दौसा के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हुई।

प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। गुरुवार को श्रीगंगानगर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश की कमी के चलते कई इलाकों में दिन के समय उमस और गर्मी का असर बढ़ गया है।मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, वर्तमान में पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क लो प्रेशर सिस्टम कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो चुका है। मानसून ट्रफ लाइन भी अमृतसर, निजामाबाद, फतेहगढ़ और हरदोई से होते हुए इस लो प्रेशर सिस्टम से गुजर रही है और आगे बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इसका असर राजस्थान के सभी हिस्सों में एक जैसा नहीं रहेगा। जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश इलाकों में अग एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के क्षेत्रों में 21 से 23 अगस्त के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।पूर्वी राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान है। उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मानसून कमजोर रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर स्थानीय मौसम परिस्थितियों के कारण हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन व्यापक स्तर पर तेज बारिश की संभावना कम बताई गई है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं शनिवार 22 अगस्त को 13 जिलों में बारिश का अलर्ट रहेगा। हालांकि यलो अलर्ट का मतलब मौसम खराब होने की संभावना से है, इसलिए स्थानीय स्तर पर बारिश की तीव्रता और क्षेत्र अलग-अलग हो सकता है।बारिश का दौर कमजोर पड़ने से किसानों और आम लोगों पर भी इसका असर पड़ सकता है। जिन इलाकों में पिछले दिनों पर्याप्त बारिश नहीं हुई है, वहां तापमान बढ़ने के साथ उमस का असर भी बढ़ सकता है। फिलहाल मौसम विभाग की नजर मानसून ट्रफ और लो प्रेशर सिस्टम की स्थिति पर बनी हुई है। अगले कुछ दिनों में सिस्टम की दिशा और ताकत के आधार पर राजस्थान में बारिश की स्थिति में बदलाव हो सकता है।