Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर पहलवानों का लगातार विरोध जारी, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर की पुलिस कार्रवाई की निंदा
जयपुर न्यूज डेस्क। कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध लगातार जारी है। इस मामले में विपक्ष लगातार बीजेपी को आड़े हाथों ले रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा हमला बोलते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'जब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में मिली महिलाओं के उत्पीड़न की बात बताई तो दिल्ली पुलिस उनसे महिलाओं की जानकारी मांगने पहुंच गई थी। अब जंतर मंतर पर कई दिनों से देश को गौरवान्वित करने वाली चैंपियन बेटियां अपने उत्पीड़न की शिकायत कर न्याय मांग रही हैं तो दिल्ली पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने की बजाय अत्याचार कर रही है। मैं इसकी कड़ी निन्दा करता हूं। '
दूदू में बल्कर का टायर फटने से बड़ा हादसा, अल्टो कार पर बल्कर के पलटने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत
जब श्री राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में मिली महिलाओं के उत्पीड़न की बात बताई तो दिल्ली पुलिस उनसे महिलाओं की जानकारी मांगने पहुंच गई थी।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 4, 2023
अब जंतर मंतर पर कई दिनों से देश को गौरवान्वित करने वाली चैंपियन बेटियां अपने उत्पीड़न की शिकायत कर न्याय मांग रही हैं तो दिल्ली पुलिस…
इसके अलावा सीएम गहलोत ने अमित शाह को लेकर कहा, 'केन्द्रीय गृह मंत्री को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। बता दे कि सीएम अशोक गहलोत का यह ट्वीट उस समय में आया जब जंतर-मंतर पर गुरुवार देर रहात दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें अपशब्द कहे। दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस और पहलवानों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बारे में ने जानकारी दी है।
'हा दिवस बघण्यासाठी मेडल जिंकलं होतं का?; विनेश फोगाट हिचा काळीज पिळवटून टाकणारा सवाल#Vineshphogat #WFI #WrestlersProtests pic.twitter.com/woacsXe84o
— Hindustan Times Marathi (@htmarathi) May 4, 2023
देर रात प्रेस वार्ता में विनेश ने कहा, 'जब हमने देश के लिए मेडल जीते थे तब कभी नहीं सोचा था कि एक दिन हमें भी यह दिन देखना पड़ेगा। देश के किसी भी खिलाड़ी को देश के लिए मेडल नहीं जीतना चाहिए।' विनेश फोगाट ने बताया विरोध के दौरान सभी पहलवान जमीन पर सो रहे थे, लेकिन बारिश की वजह से वहां पानी भर गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने सोने के लिए चारपाई मंगाई तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें चारपाई नहीं लाने दी और पुलिस ने उन्हें अपशब्द कहे।