Aapka Rajasthan

Jaipur में फेसबुक दोस्त ने महिला से किया रेप, मामला दर्ज

 
Jaipur में फेसबुक दोस्त ने महिला से किया रेप, मामला दर्ज 

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर में फेसबुक दोस्त के एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। दोस्ती कर आरोपी फेसबुक फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। होटल में उसके साथ रेप कर आरोपी उसे सोते हुए छोड़कर भाग निकला। विधायकपुरी थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- उत्तर प्रदेश निवासी 33 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब एक साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती महेश कुमार से हुई थी। बातचीत के साथ अक्सर दोनों की मुलाकात होने लगी। मिलने-जुलने पर आरोपी ने उसके प्यार के जाल में फांस लिया। शादी करने का झांसा देकर रेप किया।

विधायकपुरी इलाके में फेसबुक फ्रेंड ने होटल में बुलाकर महिला से रेप किया। - Dainik Bhaskar

शादी करने के धोखे में रखकर उससे करीब 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। आरोप है कि महेश के कहने पर मिलने के लिए वह जयपुर आ गई। विधायकपुरी इलाके में स्थित एक होटल में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। होटल के कमरे में उसे सोता हुआ छोड़कर भाग निकला। काफी बार कॉन्टैक्ट करने की पीड़िता ने कोशिश की। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने विधाकयपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।