भरतपुर के सीकरी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने सो रहे मां-बेटे को कुचला, फुटेज में देंखे महिला की मौत
भरतपुर जिले के सीकरी क्षेत्र में नगर रोड पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चारपाई लगाकर सो रहे गाड़िया लोहार परिवार को कुचल दिया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
चारपाई पर सोते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गाड़िया लोहार परिवार के राजेश और उनकी मां महमू रोज की तरह झोपड़ी के बाहर चारपाई लगाकर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे नगर रोड की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सीधे चारपाई पर चढ़ गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मचा हड़कंप
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि हादसे के बाद कार चालक को मौके से भगा दिया गया।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच रू कर दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
