Aapka Rajasthan

राजस्थान में सर्दी का डबल अटैक: दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से गिरे तापमान, कई जिलों में बारिश-ओले, 15 जिलों में आज अलर्ट

राजस्थान में सर्दी का डबल अटैक: दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से गिरे तापमान, कई जिलों में बारिश-ओले, 15 जिलों में आज अलर्ट
 
राजस्थान में सर्दी का डबल अटैक: दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से गिरे तापमान, कई जिलों में बारिश-ओले, 15 जिलों में आज अलर्ट

राजस्थान में जनवरी की विदाई और फरवरी की शुरुआत के साथ ही सर्दी ने फिर जोर पकड़ लिया है। लगातार दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के बदले मिजाज ने जहां आमजन की दिनचर्या प्रभावित की है, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है।

बीते 24 घंटों में कोटा, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। अचानक हुई इस बरसात और ओलों से खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और चने की फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसान फसलों को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं।

सोमवार सुबह से दोपहर तक प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। हालात ऐसे रहे कि कई जगहों पर विजिबिलिटी बेहद कम हो गई।
सीकर, नागौर, टोंक, कोटपुतली-बहरोड़ और करौली समेत कई जिलों में सड़क पर चलना मुश्किल हो गया। कोहरे के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। विभाग ने मंगलवार को 15 जिलों के लिए बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही सुबह और रात के समय कोहरा छाने की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादल छाए रहने और सर्द हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।

आमजन और किसानों को सलाह

  • कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें

  • फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था रखें

  • सुबह-शाम ठंड से बचाव करें