Aapka Rajasthan

वीडियो में जानिए पुष्कर को क्यों कहा जाता है 'पांचवें तीर्थ स्थल' ? वीडियो में इस ऐतिहासिक शहर की कहानी जान रह जायेंगे दंग

वीडियो में जानिए पुष्कर को क्यों कहा जाता है 'पांचवें तीर्थ स्थल' ? वीडियो में इस ऐतिहासिक शहर की कहानी जान रह जायेंगे दंग
 
वीडियो में जानिए पुष्कर को क्यों कहा जाता है 'पांचवें तीर्थ स्थल' ? वीडियो में इस ऐतिहासिक शहर की कहानी जान रह जायेंगे दंग

ऐसा माना जाता है कि पुष्कर शहर की स्थापना स्वयं भगवान ब्रह्मा ने की थी। पुष्कर राजस्थान का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल होने के साथ-साथ एक खूबसूरत शहर भी है। यहां के मंदिरों के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। पुष्कर के मंदिर बहुत प्रसिद्ध हैं, जैसे ब्रह्मा मंदिर, महादेव मंदिर, आपेश्वर मंदिर, वराह मंदिर, सावित्री मंदिर, रंगजी मंदिर। इनके अलावा यहां अन्य मंदिर भी हैं। सभी मंदिरों की वास्तुकला बहुत पुरानी है। अधिकांश मंदिर 20वीं शताब्दी के दौरान बनाए गए हैं। इसलिए पुष्कर शहर धार्मिक दृष्टि से बहुत प्रसिद्ध है।


अरावली पर्वतमाला के मध्य में स्थित है पुष्कर
पुष्कर राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित अरावली पर्वतमाला के मध्य में स्थित है। पुष्कर को तीर्थराज भी कहा जाता है। पुष्कर को पांच सबसे प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थलों की सूची में रखा गया है। जो एक खास बात है। यह शहर हिंदू देवता ब्रह्मा को समर्पित है। दुनिया में ब्रह्मा जी के मंदिरों की संख्या बहुत कम है। जिनमें से एक पुष्कर में ही है।

मान महल: पुष्कर में मान महल भी है। पुष्कर का मान महल यहाँ का सबसे बड़ा महल है। यह महल राजस्थानी स्थापत्य शैली में बना है। अब इस महल को आरटीडीसी होटल सरोवर के नाम से जाना जाता है। लेकिन महल के पुराने स्वरूप को नहीं छुआ गया।

पुष्कर झील: पुष्कर में एक प्रसिद्ध पुष्कर झील भी है, जिसमें लगभग 52 घाट हैं, जो स्नान के लिए बने हैं। यह झील हिंदुओं की सबसे पवित्र झीलों में से एक मानी जाती है।

पुष्कर मेला: इन सबके अलावा पुष्कर में सबसे प्रसिद्ध पुष्कर मेला है। यह मेला हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर लगता है। इस मेले के रख-रखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन के हाथ में होती है। संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय पुष्कर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता है। इस मेले में पशु मेला भी लगता है। अलग-अलग प्रजाति के पशु लाए जाते हैं और सबसे आकर्षक पशु को पुरस्कार भी दिया जाता है।