कौन है Sarika Singh जिन्हें बनाया गया राजस्थान महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष ? यहां विस्तार से जानिए सबकुछ
जयपुर न्यूज़ डेस्क -कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने 6 राज्यों में नई महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त की हैं। इसमें राजस्थान भी शामिल है। राजस्थान के साथ ही गुजरात, गोवा, मिजोरम, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार में भी महिला अध्यक्ष चुनी गई हैं। राजस्थान में सारिका सिंह को महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले सारिका सिंह कांग्रेस में प्रदेश सचिव के पद पर थीं।
कौन हैं सारिका सिंह
सारिका सिंह नागौर जिले के कुचामन से ताल्लुक रखती हैं। सारिका सिंह राजस्थान हाईकोर्ट में एडवोकेट भी हैं। आपको बता दें कि सारिका सिंह चौधरी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के खेमे से मानी जाती हैं और लंबे समय से डीडवाना जिले में कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं। सारिका किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं और फिलहाल कुचामन सिटी के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पंजाब, दिल्ली और कर्नाटक चुनाव में उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्रभारी के तौर पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार भी किया था। उनके पति डॉ. भगत सिंह चौधरी भी कुचामन के पशु चिकित्सालय में कार्यरत हैं। 6 राज्यों में नई महिला कांग्रेस अध्यक्ष
राजस्थान- सारिका सिंह
गुजरात- गीता पटेल
गोवा- डॉ. प्रतीक्षा
मिजोरम- जोडिनिलानी
अंडमान-निकोबार- जुबैदा बेगम
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
सारिका सिंह चौधरी को महिला प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का आभार जताया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सारिका सिंह के नेतृत्व में पूरे राजस्थान में कांग्रेस का महिला संगठन मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार भी होगा।
