Aapka Rajasthan

Weather Update राजस्थान में आज फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ चलेंगी हवाएं

 
 Weather Update राजस्थान में आज फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ चलेंगी हवाएं

राजस्थान न्यूज़ डेस्क, अमूमन फरवरी के दूसरा सप्ताह सर्दी के विदाई का समय है लेकिन इस बार विदाई से पहले सर्दी तीखे तेवर दिखा रही है। मंगलवार 13 फरवरी को फरवरी का दूसरा सप्ताह समाप्त होने को है और प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सिरोही जिले के माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। पिछले पांच दिन से लगातार पारा जमाव बिंदु से नीचे है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों का न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है।

आज एक्टिव होगा नया पश्चिम विक्षोभ

इन दिनों मौसम के दो अलग अलग रूप हैं। दिन के समय कई जिलों में तेज धूप खिल रही है जबकि सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं ठिठुरा देती है। रात्रि में सर्दी का असर काफी देखा जा रहा है। दिन और रात्रि के तापमान में करीब 20 डिग्री सेल्सियस का अंतर हो गया है। मंगलवार 13 फरवरी की रात्रि को एक और हल्का पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। ऐसे में आज रात के बाद आगामी दो दिन तक प्रदेश का मौसम और खराब होने वाला है। यानी बादलों की आवाजाही रहेगी और कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान यहां पढ़ें

माउंट आबू में 0.5 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस
करौली में 4.2 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 4.8 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 5.4 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 6.0 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 6.5 डिग्री सेल्सियस
जवाई बांध में 7.0 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 7.2 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 7.3 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 7.5 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 7.8 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 8.0 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 8.9 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर में 8.9 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 9.8 डिग्री सेल्सियस
जालौर में 10.0 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 10.3 डिग्री सेल्सिय