Aapka Rajasthan

Weather Update राजस्थान में आग उगल रहा सूरज, हीट वेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का अपडेट

 
Weather Update राजस्थान में आग उगल रहा सूरज, हीट वेव का अलर्ट, जानें अपने शहर का अपडेट  

राजस्थान न्यूज़ डेस्क, राजस्थान में सोमवार को कुछ आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर चला। वहीं, कुछ जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम केन्द्र के अनुसार माउंट आबू, सीकर के लोसल और मालपुरा में बारिश के साथ ओले गिरे। इसके अलावा कुछ जिलों में बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में राहत मिली। 14 मई को भी बारिश का दौर चलेगा। इसके बाद 15 मई से प्रदेश में हीटवेव चलेगी। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी 72 घंटों में राज्य के कुछ भागों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होगी। 15 मई को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की प्रबल संभावना है। वहीं, दूसरी ओर 18 जिलों में दिन का तापमान 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान जालोर में 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, चार झुलसे

उदयपुर जिले के पाटिया थाना क्षेत्र के कनबई के गोरिया फला में आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गई। वहीं चार लोग झुलस गए। जानकारी के अनुसार पांचों खेत में पत्थर बीनने का कार्य कर रहे थे। बारिश आने पर सभी पेड़ के नीचे खड़े होकर बातें करने लगे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से गोयरा फला कनबई निवासी जितेन्द्र (30) पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई।

यह रहा दिन का अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में

भीलवाड़ा : 42
भरतपुर : 41
जयपुर : 41.3
पिलानी : 41.5
कोटा : 43.1
चित्तौडगढ़ : 41.8
बाड़मेर : 43.7
जैसलमेर : 42.5
जोधपुर : 43.
फलोदी : 43.4
बीकानेर : 42
चूरू : 42.1
धौलपुर : 42.5
अंता : 42.6
जालोर : 44.1
सिरोही : 41.5
फतेहपुर : 41.7
करौली : 42.1