Aapka Rajasthan

Weather Update राजस्थान में सूरज उगल रहा आग, लोग पसीने से हुए तर, इन जिलों में हीट वेव की चेतावनी

 
Weather Update राजस्थान में सूरज उगल रहा आग, लोग पसीने से हुए तर, इन जिलों में हीट वेव की चेतावनी

जयपुर न्यूज़ डेस्क, मई में अब गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलों में तापमान तेजी से बढ रहा है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढा। सर्वाधिक गर्म शहर बाड़मेर रहा। यहां का तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर, गंगानगर, फलोदी और जालौर में भी 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम साफ है। ऐसे में गर्मी ज्यादा पड़ेगी। आने वाले दिनों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।

13 जिलों में हीट वेव की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए बुलेटिन में प्रदेश में अब तेज गर्म हवाएं यानी हीट वेल चलने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर और चूरू में आज मंगलवार से ही हीट वेव चलना शुरू होगी। कल 8 मई को प्रदेश के 13 जिलों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर और गंगानगर जिले शामिल हैं। परसों इन 13 जिलों के साथ कोटा और बारां के लिए भी हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

बाड़मेर में 42.9 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 42.8 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 42.8 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 42.8 डिग्री सेल्सियस
जालौर में 42.8 डिग्री सेल्सियस
भरतपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 42.3 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 42.3 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 42.2 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 42.1 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 42.1 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 42.0 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 42.0 डिग्री सेल्सियस
करौली में 42.0 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 41.8 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 41.8 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 41.3 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 41.2 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 41.2 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 40.8 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 40.6 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 40.5 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 39.9 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 39.7 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 39.5 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू में 31.0 डिग्री सेल्सियस