Aapka Rajasthan

Weather Update राजस्थान आज और कल तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

 
Weather Update राजस्थान आज और कल तूफान और बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल 

जयपुर न्यूज़ डेस्क, पिछले तीन दिन से उत्तर भारत सहित राजस्थान में इन दिनों पारा उफान पर है। गुरुवार को राजस्थान के 5 शहरों का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि फलोदी में सर्वाधिक 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आज शुक्रवार 10 मई से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज शुक्रवार 10 मई और कल शनिवार 11 मई को पूरे प्रदेश में आंधी और बारिश हो सकती है। बाड़मेर और जालौर को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में झोंकेदार तेज हवाएं चलने और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। तेज अंधड़ और बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

तीन दिन तक रहेगा अंधड़ और बारिश का मौसम

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक आज शुक्रवार और कल शनिवार को प्रदेश के लगभग सभी जिलों में तेज अंधड़, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। विभाग के मुताबिक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव आने वाला है। इसका असर लगातार तीन दिन तक बना रहेगा। तीसरे दिन 12 मई रविवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में अंधड़ और बारिश होने की संभावना है। सोमवार 13 मई को मौसम फिर से साफ होने की उम्मीद है। बीकानेर में जमीन इतनी धंसी कि 10 मंजिला इमारत गायब हो जाए, वैज्ञानिकों की पड़ताल में सामने आया हैरान करने वाला कारण

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

शहर    अधिकतम तापमान
बाड़मेर    40.0 डिग्री सेल्सियस
फलोदी    39.2 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर    39.0 डिग्री सेल्सियस
जालौर    38.9 डिग्री सेल्सियस
सिरोही    38.4 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर    38.4 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़    38.4 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर    37.7 डिग्री सेल्सियस
सवाई माधोपुर    37.5 डिग्री सेल्सियस
करौली    37.5 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर    37.4 डिग्री सेल्सियस
कोटा    37.3 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा    37.2 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां    37.1 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर    37.0 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर    37.0 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर    37.0 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली    36.8 डिग्री सेल्सियस
डबोक    36.8 डिग्री सेल्सियस
पिलानी    36.6 डिग्री सेल्सियस
चूरू    36.5 डिग्री सेल्सियस
अलवर    36.0 डिग्री सेल्सियस
जयपुर    36.4 डिग्री सेल्सियस
सीकर    35.0 डिग्री सेल्सियस
अजमेर    34.6 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू    30.2 डिग्री सेल्सियस