Aapka Rajasthan

Weather Update राजस्थान मौसम विभाग की और से राहत की खबर, आगामी 5 दिन तक नहीं चलेंगी हीट वेव, गिरा तापमान

 
Weather Update राजस्थान मौसम विभाग की और से राहत की खबर, आगामी 5 दिन तक नहीं चलेंगी हीट वेव, गिरा तापमान

जयपुर न्यूज़ डेस्क,  प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाएं चली। इन हवाओं की वजह से प्रदेश का तापमान सामान्य रहा। यानी पिछले सप्ताह जिस तरह से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस क्रॉस कर गया था और करीब आधा दर्जन जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया था। वैसी स्थिति अब नहीं है। ठंडी और सुहानी हवाओं ने मौसम को सामान्य कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह यानी अगले 5 दिन तक प्रदेश का मौसम सामान्य ही रहेगा।

जयपुर में सुहाना रहेगा मौसम

प्रदेश के अधिकतर जिलों में सोमवार का तापमान सामान्य रहा। केवल भरतपुर ऐसा जिला है जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। अन्य 8 से 10 जिलों का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश में ऐसा कोई जिला नहीं जहां सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान पहुंचा हो। मंगलवार सुबह 6 बजे जयपुर का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लगता है कि आज मंगलवार का दिन जयपुर के लिए सुहाना रहेगा।

हीट वेव नहीं चलने की उम्मीद

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पांच दिन में प्रदेश में हीटवेव यानी झुलसाती हवाएं नहीं चलेंगी। दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान के लोगों के लिए यह एक राहत भरी खबर है क्योंकि पिछले सप्ताह जब तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। तब बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर और डूंगरपुर सहित कुछ और जिलों में हीट वेव चली थी। आगामी पांच दिन हीटवेव चलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इससे मौसम और खुशनुमा होने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

भरतपुर में 38.0 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 37.7 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 37.6 डिग्री सेल्सियस
जालौर में 37.4 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 37.2 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 36.8 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 36.6 डिग्री सेल्सियस
करौली में 36.2 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 36.2 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 36.0 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 35.9 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 35.8 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 35.0 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 34.7 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 34.7 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 34.5 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 33.8 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 33.5 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 33.3 डिग्री सेल्सियस
गंगानगर में 32.6 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 32.5 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 32.5 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 31.0 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 31.0 डिग्री सेल्सियस
सवाई माधोपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू 29.5 डिग्री सेल्सियस