Aapka Rajasthan

Weather Update राजस्थान में लू का अलर्ट, आज से फिर बढ़ेगा तापमान, जानिए कब होगी बारिश

 
Weather Update राजस्थान में लू का अलर्ट, आज से फिर बढ़ेगा तापमान, जानिए कब होगी बारिश

राजस्थान न्यूज़ डेस्क, अंधड़ और बारिश के बाद अब राजस्थान एक बार फिर लू के आगोश में आ गया है। पिछले दो तीन दिन से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खासतौर पर उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को गंगानगर का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि जैसलमेर में भी तापमान ने 44.0 का आंकड़ा छू लिया। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के 10 जिले ऐसे हैं जहां का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से बाहर पहुंच गया है। मौसम विभाग की ओर से चेतावनी भी दी गई है कि आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है। ऐसे में तापमान में और बढ़ोतरी होगी।

फिर लू के आगोश में आया राजस्थान

मई के पहले सप्ताह में प्रदेश के कई जिलों का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। फलोदी का तापमान तो 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन 10 मई को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदला और प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। तापमान 4 प्रतिशत तक लुढ़का लेकिन अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है और प्रदेश फिर से लू की चपेट में आ गया है। जैसलमेर और गंगानगर में बुधवार को भी लू चली। आज गुरुवार को पश्चिमी राजस्थान के 6 जिलों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इनमें बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर और गंगानगर शामिल है। मौसम विभाग के मुताबिक कल शुक्रवार को प्रदेश के 10 जिलों में लू चलने की संभावना है। जिन जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। उनमें भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर और गंगानगर जिले शामिल हैं।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

गंगानगर में 44.4 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 44.0 डिग्री सेल्सियस
धौलपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस
करौली में 43.3 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 43.3 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 43.2 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 43.0 डिग्री सेल्सियस
जालौर में 43.2 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 43.1 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 42.9 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 42.8 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 42.6 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस
भरतपुर में 42.5 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 42.4 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 42.3 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 42.2 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 42.0 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 41.7 डिग्री सेल्सियस
डूंगरपुर में 41.6 डिग्री सेल्सियस
सिरोही में 41.3 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 41.0 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 39.1 डिग्री सेल्सियस
माउंट आबू में 27.0 डिग्री सेल्सियस