राजस्थान में बदला मौसम, वीडियो में देंखे बारिश और ओलावृष्टि से तापमान गिरा, अब फिर बढ़ेगी गर्मी
मौसम में आए इस बदलाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। ठंडी हवाओं के चलते वातावरण में ठंडक बढ़ गई और मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने के कारण हुआ। हालांकि, विभाग ने संकेत दिए हैं कि यह असर ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहेगा और अब मौसम साफ होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार से राज्य में मौसम साफ रहना शुरू हो जाएगा। दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और एक बार फिर गर्मी का असर महसूस होने लगेगा।
धुंध और विजिबिलिटी पर असर:
बदले हुए मौसम का असर सुबह के समय भी देखने को मिला। अलवर सहित कई शहरों में सुबह धुंध छाई रही। धुंध के कारण विजिबिलिटी घटकर 30 मीटर से भी कम रह गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश और नमी बढ़ने के बाद सुबह के समय धुंध बनना सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन इससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान:
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इससे दिन के समय गर्मी में इजाफा होगा और मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।
