Aapka Rajasthan

जयपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-भाटा से मचा हड़कंप

 
जयपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, लाठी-भाटा से मचा हड़कंप

राजस्थान के जयपुर के गलता गेट थाना क्षेत्र स्थित नाग तलाई इलाके में रविवार को वन विभाग की सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों ओर से लाठी-भाटा चलने लगे।

जानकारी के अनुसार, यह विवाद सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से चल रहा था, जो अचानक तनावपूर्ण स्थिति में बदल गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झड़प इतनी तेज थी कि लोगों को बीच-बचाव करना मुश्किल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर हमला करते हुए देखा जा सकता है।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के अनुसार, जमीन विवाद और कब्जे से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसके चलते पुलिस बल को तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की दोबारा हिंसा को रोका जा सके।