Aapka Rajasthan

जयपुर पहुंचे विंदु दारा सिंह, बोले- शहर की खूबसूरती बचाने के लिए बड़ी फुटेज में देंखे इमारतों पर लगे लगाम: कहा- जयपुर यादों का शहर है

जयपुर पहुंचे विंदु दारा सिंह, बोले- शहर की खूबसूरती बचाने के लिए बड़ी फुटेज में देंखे इमारतों पर लगे लगाम: कहा- जयपुर यादों का शहर है
जयपुर पहुंचे विंदु दारा सिंह, बोले- शहर की खूबसूरती बचाने के लिए बड़ी फुटेज में देंखे इमारतों पर लगे लगाम: कहा- जयपुर यादों का शहर है

बॉलीवुड एक्टर विंदु दारा सिंह गुरुवार (26 नवंबर) देर रात जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने जयपुर की खूबसूरती और बदलते स्वरूप को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जयपुर देश के अनोखे शहरों में से एक है। इसकी खूबसूरती और पहचान को बरकरार रखने की जरूरत है। शहर में शांति बनाए रखने के साथ अनियंत्रित निर्माण पर भी नियंत्रण होना चाहिए।

विंदु दारा सिंह अपने दोस्त नागर साहब के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर आए हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें देखते ही फैंस ने घेर लिया। लोगों ने उनसे गर्मजोशी से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

'जयपुर आता हूं तो हमेशा अच्छा लगता है'

एयरपोर्ट पर बातचीत के दौरान विंदु ने कहा कि जब भी जयपुर आता हूं, बहुत अच्छा लगता है। यह शहर अपने आप में अनोखा है और यहां आकर हमेशा मजा आता है। शूटिंग और इवेंट्स के सिलसिले में लगातार जयपुर आना होता रहता है।उन्होंने कहा कि जयपुर को जिस खूबसूरती और पहचान के लिए जाना जाता है, उसे बनाए रखना जरूरी है। शहर का विकास होना चाहिए, लेकिन इसके साथ इसकी मूल पहचान और पुराने स्वरूप को भी बचाकर रखना चाहिए।

बोले- बड़ी-बड़ी बिल्डिंगें कम बननी चाहिए

जयपुर में तेजी से हो रहे निर्माण और बदलते शहरी स्वरूप पर विंदु ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन पर नियंत्रण होना चाहिए और बड़ी-बड़ी इमारतें कम बननी चाहिए। अनियंत्रित निर्माण से शहर की खूबसूरती प्रभावित हो सकती है।उन्होंने कहा कि जयपुर की पहचान उसकी ऐतिहासिक सुंदरता और खास बनावट से है। इसलिए विकास के साथ शहर के पुराने स्वरूप को सुरक्षित रखना भी जरूरी है।

बोले- पहले जैसी ठंड अब महसूस नहीं होती

जयपुर के मौसम में आए बदलाव को लेकर भी विंदु ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यहां का मौसम हमेशा से खास रहा है, लेकिन पहले साल के इस समय शहर में जितनी ठंड हुआ करती थी, अब वैसी ठंड महसूस नहीं होती।

'जयपुर यादों का शहर है'

विंदु दारा सिंह ने जयपुर से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि यह यादों का शहर है। जब भी यहां से वापस जाता हूं तो अपने साथ बहुत सारी यादें लेकर जाता हूं। उन्होंने कहा कि जयपुर की खूबसूरती और पहचान को आने वाले समय में भी इसी तरह बनाए रखना चाहिए।