Aapka Rajasthan

राजस्थान में नियमों की उडी धज्जियाँ, बिना परमिट दौड़ रहे हैं वाहन, मनमाना किराया

 
राजस्थान में नियमों की उडी धज्जियाँ, बिना परमिट दौड़ रहे हैं वाहन, मनमाना किराया

जयपुर न्यूज़ डेस्क,  राजधानी जयपुर के आस-पास क्षेत्रों में रोजाना करीब 30 हजार यात्रियों को अवैध रूप से संचालित वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। दरअसल, आरटीओ की ओर से 18 उप नगरीय मार्गों पर अभी तक परमिट जारी नहीं किए गए हैं। इस कारण इन मार्गों पर अवैध रूप से वाहनों का संचालन हो रहा है। इतना ही नहीं, यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूला जा रहा है। जयपुर से दौसा, कोटपूतली, बांदीकुई, बस्सी, बगरू सहित आस-पास क्षेत्रों में नौकरीपेशा और कामकाज के लिए लोग रोजाना अप-डाउन करते हैं। ऐसे में लोगों को ट्रेन या निजी वाहनों में सफर करना पड़ता है। इन मार्गों पर बिना परमिट वाहन दौड़ रहे हैं।

बजट में हुई थी घोषणा

पिछली कांग्रेस सरकार ने नए उप नगरीय मार्गों पर परमिट जारी करने की घोषणा की थी। इसके बाद बस ऑपरेटर सोसायटी राजस्थान ने प्रस्ताव बनाकर परमिट जारी करने के लिए आरटीओ को भेजा था। लेकिन अभी तक इस प्रस्ताव पर काम नहीं हुआ। नए परमिट जारी हों तो सरकार को राजस्व भी प्राप्त होगा और यात्रियों को सुुरक्षित सफर मिलेगा।

इन मार्गों का भेजा था प्रस्ताव

– घाटगेट, ट्रांसपोर्ट नगर से तुंगा वाया कानोता बस्सी।
– घाटगेट, ट्रांसपोर्ट नगर से कोटखावदा वाया बस्सी, देवगांव रूपाहेड़ी
– घाटगेट, ट्रांसपोर्ट नगर से कोटखावदा वाया कानोता, साम्भरिया
– घाटगेट, ट्रांसपोर्ट नगर से आंधी वाया कानोता नायला
-घाटगेट, ट्रांसपोर्ट नगर से लवाण वाया बस्सी चक, बांसखो नईनाथ
– घाटगेट, ट्रांसपोर्ट नगर से बड़वा वाया कानोता, बस्सी चक बांसखो फाटक, जटवाड़ा
– घाटगेट, ट्रांसपोर्ट नगर से बांदीकुई वाया दौसा, सिकंदरा
– घाटगेट, ट्रांसपोर्ट नगर से गोला का बास वाया दौसा सैंथल
– ट्रांसपोर्ट नगर से चाकसू, निवाई वाया नारायणसिंह सर्कल, टोंक फाटक, सांगानेर
– ट्रांसपोर्ट नगर से डिग्गी मालपुरा वाया नारायण सिंह सर्कल, सांगानेर, फागी
– ट्रांसपोर्ट नगर से दूदू वाया नारायण सिंह सर्कल, सोडाला, बगरू
– ट्रांसपोर्ट नगर से जोबनेर वाया नारायण सिंह सर्कल, सोडाला, बगरू
– ट्रांसपोर्ट नगर से गोला का बास वाया रामगढ़ मोड़, रामगढ़, आंधी
– ट्रांसपोर्ट नगर से विराट नगर वाया शाहपुरा
– ट्रांसपोर्ट नगर से खाटूश्यामजी वाया चांदपोल, चौमूं, रींगस
– ट्रांसपोर्ट नगर से पावटा वाया चंदवाजी, शाहपुरा
– ट्रांसपोर्ट नगर से फुलेरा, सांभर वाया चांदपोल, जोबनेर

‘एक साल पहले हमने प्रस्ताव भेजा था। उस पर कोई काम नहीं किया गया। आरटीओ की ओर से अगर परमिट जारी हो तो अवैध वाहनों का संचालन रुकेगा।