अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो आज जयपुर दौरे पर, एक्सक्लूसिव वीडियो में जाने आमेर महल-सिटी पैलेस जाएंगे; कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट
Marco Rubio आज Jaipur दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री जयपुर के ऐतिहासिक स्थलों Amer Fort और City Palace Jaipur का दौरा करेंगे। वीआईपी मूवमेंट के चलते शहर के कई मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा और आमेर महल को कुछ घंटों के लिए पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा।प्रशासन के अनुसार आमेर महल को सोमवार दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। इस दौरान केवल सुरक्षा एजेंसियों और अधिकृत लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। पर्यटकों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं।
मार्को रूबियो के एयरपोर्ट से आमेर तक के दौरे को देखते हुए शहर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। इनमें जवाहर लाल नेहरू मार्ग, न्यूगेट, चौड़ा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, हवामहल बाजार और सुभाष चौक से आमेर जाने वाला मार्ग शामिल है।Jaipur Police ने बताया कि सुरक्षा कारणों से इन मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही जरूरत के अनुसार कुछ समय के लिए बंद की जा सकती है। ऐसे में लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस लगातार हालात पर नजर रखे हुए है ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने।
इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए जयपुर पुलिस ने शहर के 24 थाना क्षेत्रों में 25 और 26 मई को ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।मार्को रूबियो के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। एयरपोर्ट से लेकर आमेर और सिटी पैलेस तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।
अमेरिकी विदेश मंत्री का यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके राजस्थान दौरे को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी उत्सुकता बनी हुई है। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने और ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और यातायात सुचारु रूप से बनाए रखा जा सके।
