अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी संग देखा आमेर महल, फुटेज में देंखे राजस्थानी संस्कृति से हुए प्रभावित
अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio सोमवार को अपनी पत्नी Jeanette Dousdebes Rubio के साथ जयपुर के ऐतिहासिक Amer Fort पहुंचे। इस दौरान उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। आमेर महल के जलेब चौक में लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मेहमानों का स्वागत किया। अमेरिकी विदेश मंत्री के स्वागत में घूमर, कालबेलिया और कच्छी घोड़ी जैसे पारंपरिक राजस्थानी लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। विदेशी मेहमानों ने राजस्थान की संस्कृति और विरासत में खास दिलचस्पी दिखाई। आमेर महल का वातावरण लोक संगीत और पारंपरिक प्रस्तुतियों से पूरी तरह रंगीन नजर आया।
जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद मार्को रूबियो ने मुस्कुराते हुए “हैव फन” कहा। उनके साथ भारत में अमेरिकी राजदूत Sergio Gor भी मौजूद थे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच उनका काफिला सीधे आमेर महल पहुंचा।आमेर भ्रमण के दौरान गाइड Mahesh Kumar Sharma ने उन्हें महल के ऐतिहासिक और स्थापत्य महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को शीश महल, गणेश पोल, दीवाने आम, दीवाने खास, सुख निवास और मावठा झील जैसी ऐतिहासिक जगहों की विशेषताओं से अवगत कराया।
बताया जा रहा है कि मार्को रूबियो और उनकी पत्नी ने खास तौर पर शीश महल की कलाकारी और राजस्थानी वास्तुकला की सराहना की। आमेर महल की भव्यता और ऐतिहासिक विरासत ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को काफी प्रभावित किया।आमेर भ्रमण के बाद मार्को रूबियो अपनी पत्नी के साथ Rambagh Palace पहुंचे, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। होटल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
मार्को रूबियो की जयपुर यात्रा को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान सांस्कृतिक कूटनीति और पर्यटन को बढ़ावा देने का संदेश भी देखने को मिला।विदेशी मेहमानों के स्वागत में दिखाई गई राजस्थानी संस्कृति और आतिथ्य की सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा हो रही है। जयपुर के पर्यटन और सांस्कृतिक महत्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने के लिहाज से इस दौरे को अहम माना जा रहा है।
