Aapka Rajasthan

जोधपुर में गरजेगा अमेरिका का F-35, फुटेज इ देंखे 26 सितंबर से शुरू होगा तरंग शक्ति-2026; 40 देश होंगे शामिल

जोधपुर में गरजेगा अमेरिका का F-35, फुटेज इ देंखे 26 सितंबर से शुरू होगा तरंग शक्ति-2026; 40 देश होंगे शामिल
 
जोधपुर में गरजेगा अमेरिका का F-35, फुटेज इ देंखे 26 सितंबर से शुरू होगा तरंग शक्ति-2026; 40 देश होंगे शामिल

राजस्थान का जोधपुर एक बार फिर दुनिया के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की गतिविधियों का गवाह बनने जा रहा है। भारतीय वायुसेना का बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर एयर फोर्स स्टेशन और आसपास के एयरबेस पर आयोजित किया जाएगा। अभ्यास में अमेरिका का पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर जेट F-35 पहली बार भारत में किसी सैन्य अभ्यास का हिस्सा बनेगा।

पहली बार भारत में अभ्यास का हिस्सा बनेगा F-35

‘तरंग शक्ति-2026’ का सबसे बड़ा आकर्षण अमेरिकी वायुसेना का F-35 लड़ाकू विमान होगा। भारतीय वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित के अनुसार, भारत में पहली बार F-35 के साथ किसी सैन्य अभ्यास में ऑपरेशनल भागीदारी होगी। रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिका इस अभ्यास में छह F-35 विमान लेकर आ रहा है।इससे पहले F-35 भारत में एयरो इंडिया कार्यक्रम के दौरान दिखाई दे चुका है, लेकिन किसी भारतीय सैन्य अभ्यास में इसकी भागीदारी पहली बार होगी।

8 विदेशी देश एयर एसेट्स के साथ होंगे शामिल

भारतीय वायुसेना के मुताबिक, अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE की वायु सेनाएं अपने एयर एसेट्स के साथ अभ्यास में शामिल होंगी। इनके साथ भारतीय वायुसेना भी अपने प्रमुख लड़ाकू और अन्य विमानों को अभ्यास में उतारेगी।अभ्यास में भारत के राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस, मिराज-2000, जगुआर और मिग-29 जैसे लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे। वहीं फ्रांस के राफेल और UAE के F-16 समेत कई विदेशी एयरक्राफ्ट भी जोधपुर के आसमान में नजर आएंगे।

32 देश ऑब्जर्वर के तौर पर रहेंगे

‘तरंग शक्ति-2026’ में करीब 40 देशों की भागीदारी रहेगी। इनमें कुछ देश सीधे अपने विमानों और एयर एसेट्स के साथ अभ्यास में हिस्सा लेंगे, जबकि 32 देश ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होंगे। इस तरह अभ्यास में बड़ी संख्या में विदेशी वायु सेनाओं के प्रतिनिधि और पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।

कई तरह के हवाई ऑपरेशन का होगा अभ्यास

भारतीय वायुसेना के अनुसार, अभ्यास का उद्देश्य बहुराष्ट्रीय संयुक्त हवाई अभियानों की योजना और उन्हें वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप संचालित करने का अनुभव हासिल करना है। इसमें एयर डिफेंस, काउंटर-एयर ऑपरेशन, रिकॉनिसेंस, एयरलिफ्ट और एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग जैसी कई जटिल गतिविधियां शामिल होंगी।‘तरंग शक्ति’ का पहला संस्करण 2024 में आयोजित हुआ था। इसका दूसरा संस्करण अब जोधपुर में होने जा रहा है, जहां भारतीय और मित्र देशों की वायु सेनाएं संयुक्त रूप से अलग-अलग हवाई अभियानों का अभ्यास करेंगी।