Aapka Rajasthan

जयपुर पहुंचीं उर्वशी रौतेला, निजी शादी समारोह में होंगी शामिल; वीडियो में देंखे एयरपोर्ट पर मुस्कुराकर दिए पोज

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सोमवार को अपने परिवार के साथ जयपुर पहुंचीं। वह एयर इंडिया की नियमित उड़ान से जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरीं। इस दौरान उनके साथ उनके माता-पिता भी मौजूद रहे।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उर्वशी ने ब्लैक मास्क पहन रखा था। हालांकि, जैसे ही मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनसे मास्क हटाकर तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध किया, उन्होंने मुस्कुराते हुए मास्क हटाया और कैमरों के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज दिए।

मीडिया से बातचीत के दौरान उर्वशी ने कहा कि जयपुर से उनका हमेशा खास जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि वह यहां एक निजी शादी समारोह में शामिल होने आई हैं और परिवार के साथ इस खूबसूरत शहर में समय बिताना उन्हें हमेशा अच्छा लगता है।

एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद उर्वशी अपने परिवार के साथ सीधे शहर के प्रतिष्ठित रामबाग पैलेस के लिए रवाना हो गईं, जहां वह विवाह समारोह में शिरकत करेंगी। उर्वशी के जयपुर पहुंचने की खबर मिलते ही एयरपोर्ट पर मौजूद प्रशंसकों और मीडिया में उन्हें देखने की उत्सुकता दिखाई दी। अभिनेत्री ने भी मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन किया और अपने सहज अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया।