2 साल की प्रिशा शर्मा ने बनाया इंटरनेशनल रिकॉर्ड, दो मिनट के वीडियो में देंखे 30 से अधिक धार्मिक मंत्र किए याद
डिजिटल दौर में जहां छोटे बच्चे मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर अधिक समय बिताते नजर आते हैं, वहीं जयपुर की नन्हीं प्रतिभा Prisha Sharma ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और आध्यात्मिक रुचि से एक अनूठी पहचान बनाई है। महज 2 वर्ष की उम्र में प्रिशा ने 30 से अधिक धार्मिक मंत्र याद कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।उनकी इसी प्रतिभा के आधार पर उनका नाम International Book of Records में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा जयपुर गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
2 साल की उम्र में याद किए 30 से ज्यादा मंत्र
प्रिशा ने बेहद कम उम्र में कई धार्मिक मंत्र कंठस्थ कर लिए हैं। उनकी स्मरण शक्ति और स्पष्ट उच्चारण ने मूल्यांकनकर्ताओं को भी प्रभावित किया। बताया जा रहा है कि वह नियमित रूप से धार्मिक मंत्रों का अभ्यास करती हैं और उन्हें सहजता से सुना सकती हैं।
6 मंत्रों का शुद्ध उच्चारण कर बनाया रिकॉर्ड
इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान प्रिशा ने 6 धार्मिक मंत्रों का शुद्ध एवं स्पष्ट उच्चारण किया। उनकी प्रस्तुति और याददाश्त को देखते हुए संस्था ने उन्हें रिकॉर्ड के लिए चयनित किया।मूल्यांकन के बाद संस्था ने उनका नाम रिकॉर्ड बुक में शामिल करते हुए उन्हें आधिकारिक प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया।
परिवार और शहर में खुशी का माहौल
प्रिशा की इस उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों का कहना है कि बचपन से ही उनकी धार्मिक गतिविधियों में रुचि रही है और वे मंत्रों को तेजी से याद कर लेती हैं। नन्हीं उम्र में मिली इस सफलता ने प्रिशा को शहर की उभरती बाल प्रतिभाओं में शामिल कर दिया है। उनकी उपलब्धि अन्य बच्चों और अभिभावकों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।
