Aapka Rajasthan

जयपुर में तेज रफ्तार कार ने दो युवतियों को उड़ाया, यहां देखिए हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो

जयपुर में शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार के स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मारने का खौफनाक मामला सामने आया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवतियां उछलकर करीब 50 फीट दूर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल दोनों युवतियों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया। 
 

 
जयपुर में तेज रफ्तार कार ने दो युवतियों को उड़ाया, यहां देखिए हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो 

जयपुर न्यूज़ डेस्क - राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार शाम को एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों लड़कियां उछलकर 50 फीट दूर जा गिरी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों घायल लड़कियों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि कार करीब 120 किलोमीटर की स्पीड से चल रही थी।


जोबनेर रोड पर होली के दिन हादसा
यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 6:50 बजे जोबनेर रोड पर हुआ। एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से फुलेरा से जोबनेर की तरफ जा रही थी। कार को करीब 120 किलोमीटर की स्पीड से देवदा मोड़ पर मोड़ा गया। तेज रफ्तार होने के कारण कार मोड़ पर गलत साइड पहुंच गई। इसने सामने से आ रही स्कूटी सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दी।

सीसीटीवी की मदद से चालक की तलाश शुरू
कार की तेज रफ्तार होने के कारण टक्कर लगते ही दोनों लड़कियां स्कूटी समेत करीब 50 फीट दूर जा गिरी। हादसे के बाद चालक कार को मौके से भगा ले गया। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। होली की शाम हुए इस हादसे के सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस अब आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

जोधपुर हादसे में पूर्व विधायक के बेटे की मौत
जोधपुर शहर में भी ऐसा ही हादसा हुआ है, जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे की मौत हो गई है। मृतक की पहचान निपुण राज सिंह (26) के रूप में हुई है। निपुण के शव को मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। निपुण की अंतिम यात्रा निवास- 370 उम्मेद हेरिटेज जोधपुर से शुरू होगी। और अंतिम संस्कार सुबह 11:30 बजे बीजेएस स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।