Aapka Rajasthan

जयपुर में टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, वीडियो में जानें दो अवैध पिस्टल बरामद; बोलेरो कैंपर पहले ही जब्त

जयपुर में टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, वीडियो में जानें दो अवैध पिस्टल बरामद; बोलेरो कैंपर पहले ही जब्त
 
जयपुर में टोल प्लाजा पर फायरिंग करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, वीडियो में जानें दो अवैध पिस्टल बरामद; बोलेरो कैंपर पहले ही जब्त

जयपुर में रिंग रोड स्थित सीतारामपुरा टोल प्लाजा पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सांगानेर सदर थाना पुलिस और डीएसटी साउथ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल बरामद की हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो कैंपर गाड़ी पुलिस पहले ही जब्त कर चुकी है।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 19 नवंबर की रात बिना नंबर की बोलेरो कैंपर लेकर कुछ बदमाश सीतारामपुरा टोल प्लाजा पहुंचे थे। यहां उन्होंने टोल बैरियर तोड़ दिया और कर्मचारियों को डराने के लिए फायरिंग की। आरोप है कि बदमाशों ने टोल कर्मचारियों को जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं और मौके पर दहशत फैला दी।

वारदात के बाद पुलिस ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलने के बाद सांगानेर सदर थाना पुलिस और डीएसटी साउथ की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 नवंबर को ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल भी बरामद की गई हैं। पुलिस वारदात में इस्तेमाल बोलेरो कैंपर को भी जब्त कर चुकी है।

आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर करवाई तस्दीक

सांगानेर सदर थाना प्रभारी कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम उन्हें जाब्ते के साथ घटनास्थल पर लेकर पहुंची। वहां वारदात की तस्दीक करवाई गई और मौका मुआयना किया गया।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वे पहले भी किन आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। इसके अलावा बरामद अवैध हथियार कहां से खरीदे गए और इनके पीछे कौन-सा नेटवर्क काम कर रहा है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।