Aapka Rajasthan

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद डकैत धनसिंह की जान को खतरा? वीडियो में देंखे पत्नी ने SP से की शिकायत, 5 दिन से भूख हड़ताल का दावा

अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद डकैत धनसिंह की जान को खतरा? वीडियो में देंखे पत्नी ने SP से की शिकायत, 5 दिन से भूख हड़ताल का दावा
 
अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद डकैत धनसिंह की जान को खतरा? वीडियो में देंखे पत्नी ने SP से की शिकायत, 5 दिन से भूख हड़ताल का दावा

अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद डकैत धनसिंह की सुरक्षा को लेकर उसकी पत्नी ने शुक्रवार को अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला से शिकायत की। पत्नी भवनेश्वरी उर्फ रिंकू कंवर ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पति की जान को खतरा बताया है। शिकायत में उसने पति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में कार्रवाई की मांग की है।

पत्नी का दावा है कि धनसिंह पिछले पांच दिनों से भूख हड़ताल पर है। उसने आरोप लगाया कि जेल में उसके पति के साथ मारपीट की गई और इसके बाद भी जेल प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई।

जेल में मारपीट का लगाया आरोप

भवनेश्वरी उर्फ रिंकू कंवर के मुताबिक, धनसिंह पिछले करीब 10 महीने से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में बंद है। उसने शिकायत में आरोप लगाया कि 16 जून 2026 को जेल में बंद श्रवण और आनंद ने उसके पति के साथ जान से मारने की नीयत से कथित तौर पर मारपीट की।

पत्नी का कहना है कि यह पूरी घटना जेल में लगे CCTV कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है। इसके बावजूद उसके पति को ही परिवार से मिलने पर रोक लगा दी गई। आरोप है कि जेल अधिकारियों ने धनसिंह को करीब एक महीने तक परिवार से नहीं मिलने की सजा दी।शिकायत में पत्नी ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि घटना CCTV कैमरों में कैद हुई थी तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए थी। उसने पुलिस प्रशासन से अपने पति की सुरक्षा को लेकर हस्तक्षेप करने की मांग की है।

धनसिंह पर 40 से ज्यादा मामले

धनसिंह के खिलाफ अजमेर सहित राजस्थान के अलग-अलग जिलों में हत्या, डकैती, लूट और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के 40 से ज्यादा मामले दर्ज बताए गए हैं। इनमें से 18 मामले अभी विचाराधीन हैं।पत्नी की शिकायत के बाद अब जेल में धनसिंह की सुरक्षा, कथित मारपीट और उसके भूख हड़ताल पर होने के दावे को लेकर मामला सामने आया है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।