मेरठ के साहिल-मुस्कान से भी खतरनाक है भाई-बहन की ये लव स्टोरी, जिसमें एक नहीं दो मौतें हुईं

इन दिनों देशभर में मुस्कान और साहिल की प्रेम कहानी यानी मेरठ मर्डर केस वायरल हो रहा है। इस प्रेम कहानी के बीच राजस्थान की एक प्रेम कहानी भी चर्चा में है। दरअसल, इस प्रेम कहानी में एक युवक और युवती की लाश जंगल में मिलती है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। बड़ी बात यह है कि दोनों भाई-बहन हैं। चूंकि विवाह नहीं हो सका, इसलिए दोनों ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। यह मामला राजस्थान के नागौर जिले (Nagaur News) का है।
नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र की एक प्रेम कहानी
नागौर जिले के पांचौड़ी थाना पुलिस ने बताया कि गांव निवासी मंछीराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भाई महेंद्र 25 मार्च को बिना किसी को बताए घर से चला गया था। पता चला कि वह पास के गांव में अपनी मौसी के घर गया था। अपनी मौसी के घर कुछ घंटे रुकने के बाद वह बिना किसी को बताए उनकी बेटी को अपने साथ ले गया।
दोनों के शव पेड़ से लटके हुए थे...
जब परिवार ने खोजबीन शुरू की तो उन्हें 26 मार्च को सूचना मिली कि दोनों को आखिरी बार गांव के पास जंगल में देखा गया था। वहां जब जांच की गई तो पता चला कि दोनों जंगल में एक पेड़ से लटके हुए थे। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। भाई ने कल रात रिपोर्ट दी।