Aapka Rajasthan

इंदौर की सोनम से भी 4 कदम आगे निकली राजस्थान की ये 5 खूनी बीवियां, कत्लेआम की कहानियां जान काँप जाएगी रूह

 
इंदौर की सोनम से भी 4 कदम आगे निकली राजस्थान की ये 5 खूनी बीवियां, कत्लेआम की कहानियां जान काँप जाएगी रूह 

इंदौर के कपल की हनीमून ट्रिप की कहानी ने अब नया मोड़ ले लिया है। रात में सोनम रघुवंशी से मिलने के बाद मेघालय के डीजीपी ने सोनम को ही हत्यारा घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि राजा रघुवंशी की हत्यारी उसकी पत्नी सोनम है, जिसने शातिर अपराधियों को भाड़े पर लेकर अपनी पत्नी की हत्या करवाई है। पुलिस ने अब इस मामले में मध्य प्रदेश और यूपी से कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर मेघालय ले जाया जाएगा। यहां हम राजस्थान में अपने पतियों की हत्या करने वाली 5 खतरनाक पत्नियों की कहानी बता रहे हैं। 

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई घटना की खूब चर्चा हुई थी, जिसमें मुस्कान नाम की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी। अब इंदौर की सोनम की चर्चा सुर्खियों में है, जिस पर अपने पति की हत्या करवाने का आरोप लग रहा है, जबकि सोनम के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ऐसा कभी नहीं कर सकती, पुलिस बेटी को फंसाने के लिए झूठी कहानी गढ़ रही है।

बहन और दोस्तों से समलैंगिक संबंधों के चलते जोधपुर में पति की हत्या
नवंबर 2022 में जोधपुर में सीमा नाम की महिला ने अपने पति चरण सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी। चरण सिंह कृषि विभाग में सहायक अधिकारी थे। शादी के 7 साल तक महिला ने अपने पति से शारीरिक संबंध नहीं बनाए। क्योंकि वह अपनी बहनों और दोस्तों से समलैंगिक संबंध बनाती थी। जब पति ने इसका विरोध किया तो उसने चरण सिंह की हत्या कर दी और उसके शव को कई टुकड़ों में काट दिया।

दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या
जुलाई 2023 में अलवर में रहने वाली एक महिला ने अपने दो प्रेमियों की मदद से अपने पति इंद्रपाल की हत्या कर दी। यह महिला मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली थी और कुछ समय पहले ही प्रेम विवाह करके अलवर आई थी। हत्या के बाद पुलिस ने महिला और उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया।

भरतपुर में पति के शव के पास खोला व्रत
नवंबर 2022 में भरतपुर में रीमा नाम की महिला ने अपने प्रेमी भूपेंद्र के साथ मिलकर अपने पति पवन की हत्या कर दी। शव को घर में डबल बेड के नीचे छिपा दिया था। कुछ दिन बाद वट सावित्री व्रत पर रीमा ने उसी पलंग पर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए व्रत तोड़ा और खीर-पूरी खाई।

पाली में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति का गला रेत दिया
नवंबर 2023 में पाली जिले के जैतारण में कचरूराम नामक युवक की उसकी पत्नी किरण और उसके प्रेमी भूपेंद्र ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को बाइक पर रखकर कई किलोमीटर तक घुमाया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर जला दिया।

बांसवाड़ा में हत्या के बाद कब्र पर बना दिया शौचालय
बांसवाड़ा के सल्लापोट इलाके में युवक अरविंद की मौत का राज कई महीनों बाद खुला। जांच में पता चला कि उसकी पत्नी ने अपने देवर धनपाल के साथ मिलकर उसे लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला और शव को घर में ही दफना दिया और उसके ऊपर शौचालय बनवा दिया। इसके बाद वह महीनों तक उसी घर में अपने देवर के साथ अय्याशी करती रही।