Aapka Rajasthan

सरिस्का से निकलकर थानागाजी कस्बे में पहुंचा बाघ, सड़क पर दिखते ही थमे वाहनों के पहिए; VIDEO आया सामने

सरिस्का से निकलकर थानागाजी कस्बे में पहुंचा बाघ, सड़क पर दिखते ही थमे वाहनों के पहिए; VIDEO आया सामने
 
सरिस्का से निकलकर थानागाजी कस्बे में पहुंचा बाघ, सड़क पर दिखते ही थमे वाहनों के पहिए; VIDEO आया सामने

सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकलकर एक बाघ अलवर के थानागाजी कस्बे में पहुंच गया। रात करीब 9 बजे बाघ सड़क पार करता नजर आया तो राह से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। बाघ को सड़क पर देखकर लोग सतर्क हो गए और कई लोगों ने उसका वीडियो भी बना लिया। घटना का वीडियो अब सामने आया है।

सरकारी कॉलेज के रास्ते थाने तक पहुंचा बाघ

बताया जा रहा है कि बाघ सरकारी पीजी कॉलेज के मार्ग से होते हुए थानागाजी पुलिस थाने के पास तक पहुंच गया। रात के समय कस्बे की सड़क पर बाघ को देखकर लोगों में अचानक दहशत फैल गई।सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने बाघ को देखा तो अपने वाहन वहीं रोक दिए। कुछ लोग सुरक्षित दूरी से बाघ का वीडियो बनाने लगे। इस दौरान बाघ सड़क पार करता हुआ आगे बढ़ गया।

बाघ दिखने की सूचना से पुलिस प्रशासन अलर्ट

कस्बे में बाघ के पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को बाघ की तरफ जाने से रोक दिया।पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी। बाघ के मूवमेंट को देखते हुए कस्बे में भी सतर्कता बढ़ा दी गई।

SHO ने लोगों से की दूरी बनाए रखने की अपील

थानागाजी थाना अधिकारी ने कस्बेवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों से बाघ के करीब नहीं जाने और उसका पीछा करने से बचने को कहा है।पुलिस प्रशासन बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। वन विभाग को भी बाघ के कस्बे में आने की सूचना दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि बाघ नजर आने पर भीड़ न लगाएं औरसुरक्षित दूरी बनाए रखें।सरिस्का से सटे इलाकों में वन्यजीवों की आवाजाही के कारण अक्सर ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में बाघों की हलचल देखने को मिलती है। इस बार बाघ के थानागाजी कस्बे तक पहुंचने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।