Jaipur आमेर महल से चित्तौड़गढ़ तक की रौनक गंदगी और जाम में खो गई
सालाना 60 करोड़ की कमाई, सुविधाएं नहीं
चित्तौड़गढ़ किला: पद्मिनी महल में गंदगी से पर्यटक नाराज
दिवाली से पहले चित्तौड़गढ़ किला देखने आए विदेशी पर्यटक भी परेशान हुए। पद्मिनी महल के शौचालयों में गंदगी देख पर्यटकों को नाक पर रूमाल रखना पड़ा। कई पर्यटक तो भ्रमण बीच में ही छोड़ महल से निकल गए।
एक और चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इन स्मारकों पर लगने वाले टिकट से सरकार सालाना 60 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर रही है। बावजूद इसके, पर्यटकों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने की बात आती है, तो सरकार और पुरातत्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे रहते हैं।
मैं लगातार स्मारकों पर साफ-सफाई, पर्यटकों की सुरक्षा, पार्किंग, छाया-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने की मांग कर रहा हूं। मेरी सरकार से अपील है कि वह स्मारकों पर पर्यटकों की संख्या में आई कमी को गंभीरता से ले और इन सुविधाओं को जल्द से जल्द बढ़ाए।
