Aapka Rajasthan

Jaipur अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा देगा

 
Jaipur अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा देगा

जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की अखोर से विजन इण्डिया@2047 एवं वैश्विक नेतृत्व चुनौतियों एवं संभावनाएं विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का अरा पोद्दार प्रबंध संस्थान के आडिटोरियम में सोमवार से शुभारंभ हुआ। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो.मनोज दीक्षित ने कहा कि अयोध्या में बना राम मंदिर से देश की अर्थव्यवस्था सुदढ़ होने के साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा। हमारा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारतीय इकोनॉमी को और बूस्ट करेगा।

जो अहम मुद्दा है। दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. संगीत कुमार रागी विभागाध्यक्ष ने अजाने वाले 25 साल बाद में आर्थिक, सामाजिक, हैल्थ अगौर बढ़ती जनसंख्या के हिसाब से चुनौती है। अगौर इनका किस तरह से समाधान होगा पर चर्चा की गई। दो दिवसीय संगोष्ठी में प्रो. संजीव कुमार शर्मा मेरठ, उतर प्रदेश, प्रो. अनुपमा कौशिक, सागर मध्यप्रदेश, प्रो. जनक सिंह मीणा, गुजरात, प्रो. राजीव कुमार सिंह, हरियाणा, प्रो. शतेश कुमार सिंह जेएनयू दिल्ली, प्रो. भावना शर्मा, हिमाचल प्रदेश, प्रो. कल्पना अग्रहारी, कुमायूं गढ़वाल एवं प्रो. अनुपम शर्मा, सागर मध्यप्रदेश गहन मंथन करेंगे। राजस्थान विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. श्याम मोहन अग्रवाल, डॉ. मुकेश कुमार वर्मा, डॉ. हंसा चौधरी, डॉ. राजेश कुमार शर्मा समेत समस्त शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी शामिल हो रहे है। 

देवधाम जोधपुरिया पर देवनारायण जयंती पर महायज्ञ कल से

देवधाम जोधपुरिया में भगवान श्री देवनारायण का 1 हजार 112वां जन्मोत्सव मेला 14 से 16 फरवरी तक भरेगा। तीनों दिन महायज्ञ होगा। प्रधान कुंड सहित अन्य कुंडों पर यजमानों के लिए बोली 13 फरवरी को सुबह 10 बजे मंदिर प्रांगण में लगाई जाएगी। महायज्ञ के लिए 11 कुंड बनाए हैं। श्री देवधाम जोधपुरिया मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष फूलचंद लांगड़ी ने समाज के लोगों से महायज्ञ में बोली लगाने के लिए अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। देवनारायण जयंती पर हो रहे इस महायज्ञ की महत्ता ज्यादा है। 14 फरवरी को कलश पूजन सुबह 8 बजे व ध्वज पूजन 11 बजे होगा। 15 फरवरी शाम 6 बजे से भामाशाह व जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह होगा। मध्य रात में जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कांसे की थाली में देवदर्शन का कार्यक्रम रात 12 बजे होगा। 16 फरवरी को भगवान देवनारायण का लक्खी मेला भरेगा। इस दौरान मंदिर में देवनारायण भगवान की चांदी से बनी 101 किलो वजनी मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा और कॉलेज के लिए भूमि पूजन होगा।