Aapka Rajasthan

जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में आज राधाष्टमी का मुख्य उत्सव, वीडियो में जाने पंचामृत अभिषेक के साथ होंगे विशेष दर्शन

जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में आज राधाष्टमी का मुख्य उत्सव, वीडियो में जाने पंचामृत अभिषेक के साथ होंगे विशेष दर्शन
 
जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में आज राधाष्टमी का मुख्य उत्सव, वीडियो में जाने पंचामृत अभिषेक के साथ होंगे विशेष दर्शन

जयपुर के आराध्य देव श्री गोविंददेवजी मंदिर में आज यानी शनिवार को राधाष्टमी का मुख्य उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना और दर्शन का आयोजन किया गया। राधाष्टमी उत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है।राधाष्टमी के मौके पर सुबह 4 बजे मंगला झांकी से विशेष दर्शन शुरू हुए। इसके बाद सुबह पौने 5 बजे ठाकुरानी श्री राधारानी जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान दूध, दही, घी, बूरा और शहद का इस्तेमाल किया गया।

111 किलो दूध से होगा अभिषेक

श्री गोविंद धाम के अधीन आने वाले मंदिरों को मिलाकर राधारानी जी के पंचामृत अभिषेक के लिए बड़ी मात्रा में सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 111 किलो दूध, 51 किलो दही, 31 किलो बूरा, 6 किलो घी और 6 किलो शहद शामिल है।पंचामृत अभिषेक के दौरान पांच वेदपाठी ब्राह्मणों की ओर से वेदपाठ किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को राधाष्टमी की महाआरती के विशेष दर्शन होंगे।

14 सितंबर से शुरू हुआ उत्सव

गोविंददेवजी मंदिर में राधाष्टमी उत्सव की शुरुआत 14 सितंबर से हो चुकी है। मंदिर परिसर को बंधनवार, बधाई संदेश और विशेष रोशनी से सजाया गया है। उत्सव के दौरान मंदिर में भक्तों के लिए विशेष धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।शाम के समय ठाकुर श्रीजी की विशेष बरसाना महल फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। इस विशेष झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह है।

शाम 7 से 8:30 बजे तक विशेष दर्शन

राधाष्टमी के अवसर पर शाम को विशेष उत्सव दर्शन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक विशेष उत्सव दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद शयन झांकी के दर्शन होंगे।राधाष्टमी के मुख्य उत्सव को देखते हुए मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर में पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहेगा और भक्त राधारानी के दर्शन कर उत्सव में शामिल होंगे।