11 जून 2025 को चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य, 3 मिनट के वीडियो राशिफल में जानिए किसे मिलेगा धन लाभ और तरक्की

पंचांग के अनुसार 11 जून 2025 को पूर्णिमा तिथि दोपहर 1:13 बजे तक रहेगी, उसके बाद आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। ज्येष्ठा नक्षत्र रात 8:10 बजे तक प्रभावी रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र शुरू हो जाएगा। साध्य योग दोपहर 2:04 बजे तक रहेगा, उसके बाद शुभ योग शुरू हो जाएगा। बव करण दोपहर 1:13 बजे तक रहेगा, उसके बाद बालव करण सक्रिय होगा। चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा और रात 8:10 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र मेष राशि में, सूर्य वृष राशि में, बुध और बृहस्पति मिथुन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा। आइए ज्योतिषी डॉ. संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में जानते हैं कि यह बुधवार आपके लिए कैसा रहेगा और इसे शुभ बनाने के लिए क्या करें।
मेष राशि
सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पुरानी समस्याएं कम होंगी। निजी सुख में कुछ व्यवधान आ सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपाय: सुबह मंगल के बीज मंत्र 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' का 21 बार जाप करें। बंदरों को गुड़, चना या केला खिलाएं।
वृषभ
सरकार से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। शिक्षा या प्रतियोगिता में तनाव संभव है। उपाय: सुबह सूर्य को हल्दी और चावल मिलाकर जल चढ़ाएं। गाय को चार रोटी और गुड़ खिलाएं।
मिथुन
दूसरों से सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बुद्धि से किए गए कार्य सफल होंगे। उपाय: बंदरों को गुड़, चना या केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' का 21 बार जाप करें। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
कर्क
सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। धन, यश और सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। अहंकार और नकारात्मक विचारों से बचें। उपाय: मंगल के बीज मंत्र 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' का प्रातः 21 बार जप करें। सूर्य को हल्दी और चावल मिलाकर जल चढ़ाएं।
सिंह
भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। बुद्धि और कौशल से कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उपाय: प्रातः गाय को चार रोटी गुड़ के साथ खिलाएं।
कन्या
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उपाय: मंगल के बीज मंत्र 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' का 21 बार जप करें। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।
तुला
धन, यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उन्नति के अवसर मिलेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नेत्र विकार से सावधान रहें। उपाय: छोटी कन्या को सफेद वस्त्र दान करें।
वृश्चिक
संतान या शिक्षा को लेकर चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होंगी। उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' का 21 बार जप करें।
धनु
अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। संतान के दायित्व पूरे होंगे। उपाय: गाय को हल्दी लगी चार आटे की गोलियां खिलाएं।
मकर
भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यर्थ की उलझनें या विरोधी तनाव दे सकते हैं। आर्थिक जोखिम से बचें। उपाय: घायल कुत्ते की सेवा करें। कुत्तों को रोटी खिलाएं।
कुंभ
रिश्तों में निकटता आएगी। सरकार से सहयोग मिलेगा। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। उपाय: घायल कुत्ते की सेवा करें। शनि के बीज मंत्र 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः' का 21 बार जप करें।
मीन
मीन राशि आजीविका और शिक्षा में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पिता या गुरु से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। उपाय: नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालें। बृहस्पति के बीज मंत्र 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:' का 21 बार जाप करें।