Aapka Rajasthan

भरतपुर के नदबई में ज्वेलर की हत्या के बाद तनाव, वीडियो में देंखे विधायक का सख्त बयान

भरतपुर के नदबई में ज्वेलर की हत्या के बाद तनाव, वीडियो में देंखे विधायक का सख्त बयान
 
भरतपुर के नदबई में ज्वेलर की हत्या के बाद तनाव, वीडियो में देंखे विधायक का सख्त बयान

राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र में ज्वेलर योगेंद्र चौपड़ा की हत्या और लूट की घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। इस वारदात को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।घटना के बाद स्थानीय विधायक जगत सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि “हैवानों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।” विधायक ने यह भी कहा कि ज्वेलर की हत्या करने वालों को पकड़वाने में मदद करने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

विधायक जगत सिंह बुधवार रात भरतपुर के पंजाबी कॉलोनी पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने मृतक के छोटे भाई को भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगा।इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवार के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की, जिससे परिवार को तत्काल राहत मिल सके।

दूसरी ओर, इस घटना के विरोध में व्यापारिक समुदाय में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। व्यापारियों ने प्रशासन को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे SDM कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।