Aapka Rajasthan

डेपुटेशन अवधि खत्म होने के बाद भी अधीक्षण अभियंता मुकेश शर्मा को नहीं किया रिलीव, मंत्री के निर्देश भी बेअसर

 
डेपुटेशन अवधि खत्म होने के बाद भी अधीक्षण अभियंता मुकेश शर्मा को नहीं किया रिलीव, मंत्री के निर्देश भी बेअसर

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट में लंबे समय से डेपुटेशन पर तैनात अधीक्षण अभियंता मुकेश शर्मा की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन विभाग ने अब तक उन्हें रिलीव नहीं किया है।

बताया जा रहा है कि मुकेश शर्मा को उनके मूल विभाग जल संसाधन विभाग (WRD) में वापस भेजे जाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। खुद चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर भी उन्हें रिलीव कर मूल विभाग भेजने के निर्देश दे चुके हैं। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

प्रतिनियुक्ति खत्म, फिर भी पद पर बने हुए हैं अधिकारी

मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट में अधीक्षण अभियंता के पद पर कार्यरत मुकेश शर्मा की प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त हो चुकी है। नियमों के अनुसार अवधि पूरी होने के बाद अधिकारी को मूल विभाग में कार्यभार ग्रहण करना होता है, लेकिन तीन दिन गुजरने के बाद भी उन्हें रिलीव नहीं किया गया है।

मंत्री के निर्देशों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

मामले में चिकित्सा मंत्री की ओर से भी स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं कि मुकेश शर्मा को उनके मूल विभाग जल संसाधन विभाग भेजा जाए। इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों की ओर से आदेशों की पालना नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।