जयपुर के सिग्नेचर एलिट मॉल में अचानक लगी आग, वीडियो में देंखे AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा; दमकल ने पाया काबू
जयपुर के नारायण सिंह सर्किल स्थित सिग्नेचर एलिट मॉल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मॉल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताई जा रही है। हालांकि, दमकल की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
दोपहर करीब सवा 2 बजे मिली आग की सूचना
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब सवा 2 बजे मॉल के बेसमेंट स्थित पैनल में आग लगने की सूचना सामने आई। देखते ही देखते वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।
एसी में शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। हालांकि, आग की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल संबंधित टीम पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
समय रहते आग पर पाया काबू
दमकल की टीम के समय पर पहुंचने के कारण आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया। इससे मॉल के अन्य हिस्सों में आग पहुंचने का खतरा टल गया। घटना के बाद मॉल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।पुलिस और दमकल विभाग की टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आग किस वजह से लगी और इससे कितना सामान प्रभावित हुआ।
