Aapka Rajasthan

सऊदी सरकार का सख्त आदेश! हज से पहले लेनी होगी यह खास सुईं, वरना कैंसिल हो जाएगी यात्रा

 
सऊदी सरकार का सख्त आदेश! हज से पहले लेनी होगी यह खास सुईं, वरना कैंसिल हो जाएगी यात्रा

हर साल भारत से कई लोग हज यात्रा पर जाते हैं। इस साल भी हज यात्रा अगले महीने से शुरू होगी। इसको लेकर सऊदी अरब से यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन गाइडलाइन आ गई है। जो भी यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं, उन्हें यह खास वैक्सीन लगवाना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो यात्रा रद्द कर दी जाएगी। इसी वजह से यात्रियों को यात्रा से पहले यह वैक्सीन लगवाने के सख्त आदेश दिए गए हैं। सऊदी अरब सरकार ने दुनिया भर के हज यात्रियों के लिए यह आदेश जारी किया है। सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी हज यात्रियों को यात्रा से पहले मेनिनजाइटिस का इंजेक्शन लेना होगा. सिर्फ भारत के यात्रियों को ही नहीं बल्कि दुनिया भर से हज यात्रा पर आने वाले यात्रियों को भी यह वैक्सीन लगवाना जरूरी है। इसके अलावा सऊदी अरब से हज पर आने वाले लोगों को भी यह वैक्सीन लगवाना जरूरी है।

वैक्सीनेशन गाइडलाइन जारी
सऊदी अरब सरकार की तरफ से हज यात्रा को लेकर कई गाइडलाइन आई हैं. इनमें से एक वैक्सीनेशन को लेकर भी है. इसमें साफ लिखा है कि दुनिया के किसी भी हिस्से से आने वाले हज यात्रियों या सऊदी से ही आने वाले हज यात्रियों के पास मेनिनजाइटिस वैक्सीन का सर्टिफिकेट होना जरूरी है। जिसके पास यह सर्टिफिकेट नहीं होगा, उसकी यात्रा रद्द कर दी जाएगी।

दिया जा रहा है प्रशिक्षण
राजस्थान में अगले महीने हज यात्रा शुरू होगी। इसे देखते हुए हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण सत्र शुरू कर दिए गए हैं। राजस्थान के हज प्रशिक्षक 13 अप्रैल से प्रशिक्षण देना शुरू करेंगे। इसमें हज यात्रियों को यात्रा के बारे में जानकारी दी जाएगी और इस दौरान क्या सावधानियां बरतनी हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी।