Aapka Rajasthan

जयपुर में ई-रिक्शा संचालन पर सख्ती, वीडियो में देंखे 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम

जयपुर में ई-रिक्शा संचालन पर सख्ती, वीडियो में देंखे 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
 
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन पर सख्ती, वीडियो में देंखे 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम

राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या और ई-रिक्शा के अनियंत्रित संचालन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस आयुक्तालय ने बड़ा कदम उठाया है। शहर में अब ई-रिक्शा के लिए डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया जाएगा, जो 3 मई से प्रभावी होगा।इस नई व्यवस्था के तहत सभी ई-रिक्शा के लिए QR कोड और कलर कोडिंग अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही ई-रिक्शा को केवल निर्धारित जोन में ही संचालन की अनुमति दी जाएगी। इस सिस्टम का उद्देश्य शहर में यातायात को व्यवस्थित करना और अनधिकृत आवाजाही पर रोक लगाना है।

आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने के बाद बिना QR कोड और निर्धारित रंग कोड वाले ई-रिक्शा सड़कों पर नहीं चल सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम यातायात व्यवस्था को सुधारने और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उठाया गया है।प्रशासन के अनुसार, इस डिजिटल सिस्टम के लिए करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये की मंजूरी भी दी जा चुकी है। इस राशि का उपयोग ई-रिक्शा के पंजीकरण, QR कोड जनरेशन और कलर कोडिंग सिस्टम को लागू करने में किया जाएगा।

अधिकारियों का मानना है कि जयपुर में ई-रिक्शा की संख्या तेजी से बढ़ने के कारण कई जगहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है और ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में यह नया सिस्टम शहर के ट्रैफिक प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण सुधार साबित हो सकता है।पुलिस आयुक्तालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन न करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आम जनता से भी अपील की गई है कि वे केवल अधिकृत और QR कोड वाले ई-रिक्शा का ही उपयोग करें। इस नई व्यवस्था से उम्मीद की जा रही है कि जयपुर की सड़कों पर ट्रैफिक दबाव कम होगा और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनेगी।