Aapka Rajasthan

जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट में फिर देरी, 5 घंटे लेट रवाना होने की संभावना; वीडियो में देंखे यात्रियों की बढ़ी परेशानी

जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट में फिर देरी, 5 घंटे लेट रवाना होने की संभावना; वीडियो में देंखे यात्रियों की बढ़ी परेशानी
 
जयपुर-दुबई स्पाइसजेट फ्लाइट में फिर देरी, 5 घंटे लेट रवाना होने की संभावना; वीडियो में देंखे यात्रियों की बढ़ी परेशानी

जयपुर से दुबई जाने वाले यात्रियों की परेशानी लगातार दूसरे दिन बढ़ गई है। स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट गुरुवार को भी निर्धारित समय से करीब 5 घंटे की देरी से संचालित होने की संभावना है। फ्लाइट संख्या SG-5157 के दोपहर 1 बजकर 30 मिनट के आसपास जयपुर एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होने की संभावना बताई गई है। सामान्य दिनों में यह फ्लाइट सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर जयपुर से दुबई के लिए उड़ान भरती है।

लगातार दूसरे दिन फ्लाइट के समय में बदलाव होने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई यात्रियों की आगे की यात्रा की योजना भी प्रभावित हुई है। खासकर वे यात्री जो दुबई पहुंचने के बाद दूसरी फ्लाइट, होटल बुकिंग या अन्य यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ने वाले थे, उन्हें देरी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बुधवार को करीब 10 घंटे लेट हुई थी फ्लाइट

इससे पहले बुधवार को भी जयपुर से दुबई जाने वाली यही फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 10 घंटे की देरी से संचालित हुई थी। लगातार दो दिनों तक फ्लाइट में देरी होने से यात्रियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक अपनी फ्लाइट के अपडेट का इंतजार करना पड़ रहा है।यात्रियों के मुताबिक, इंटरनेशनल फ्लाइट में लंबी देरी होने से यात्रा का पूरा शेड्यूल प्रभावित हो जाता है। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कई घंटे इंतजार करना पड़ता है और इसके बाद गंतव्य तक पहुंचने में भी अतिरिक्त समय लग जाता है।

मुंबई रूट पर भी शेड्यूल प्रभावित

स्पाइसजेट के इस ऑपरेशन से जुड़े मुंबई-जयपुर रूट का शेड्यूल भी प्रभावित बताया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुंबई से फ्लाइट सुबह करीब 8 बजे जयपुर पहुंचती है और इसके बाद सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होती है।फ्लाइट के कैंसिल होने अथवा शेड्यूल प्रभावित होने की स्थिति में जयपुर से मुंबई जाने वाले और मुंबई से जयपुर आने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी।फिलहाल यात्रियों की नजर फ्लाइट SG-5157 के अंतिम ऑपरेशनल अपडेट पर है। एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे एयरलाइन से फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेते रहें और एयरपोर्ट जाने से पहले अपने फ्लाइट स्टेटस की पुष्टि कर लें।