Aapka Rajasthan

धनतेरस पर दुबई जाने वाले यात्रियों को स्पाइसजेट का झटका, वीडियो में जाने जयपुर-दुबई फ्लाइट कैंसिल; 17 घंटे की देरी से भी परेशान हुए पैसेंजर

धनतेरस पर दुबई जाने वाले यात्रियों को स्पाइसजेट का झटका, वीडियो में जाने जयपुर-दुबई फ्लाइट कैंसिल; 17 घंटे की देरी से भी परेशान हुए पैसेंजर
 
धनतेरस पर दुबई जाने वाले यात्रियों को स्पाइसजेट का झटका, वीडियो में जाने जयपुर-दुबई फ्लाइट कैंसिल; 17 घंटे की देरी से भी परेशान हुए पैसेंजर

धनतेरस के त्योहार पर जयपुर से दुबई जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को स्पाइसजेट ने बड़ा झटका दिया है। विमान उपलब्ध नहीं होने के कारण जयपुर-दुबई फ्लाइट SG-5124 का संचालन रद्द कर दिया गया है। त्योहार के मौके पर फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों की यात्रा का प्लान बिगड़ गया है। वहीं, गुरुवार शाम को रवाना होने वाली इसी फ्लाइट के यात्रियों को पहले ही 17 घंटे से ज्यादा की देरी का सामना करना पड़ा।

शाम 6:55 बजे उड़ान भरनी थी फ्लाइट

स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-5124 का जयपुर से दुबई रवाना होने का निर्धारित समय गुरुवार शाम 6 बजकर 55 मिनट था। लेकिन विमान उपलब्ध नहीं होने के कारण फ्लाइट समय पर उड़ान नहीं भर सकी। यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों को पूरी रात एयरपोर्ट पर ही गुजारनी पड़ी।शुरुआत में फ्लाइट के शुक्रवार सुबह 12 बजकर 35 मिनट तक रवाना होने की संभावना जताई गई थी। इस तरह यात्रियों को निर्धारित समय से 17 घंटे से अधिक की देरी झेलनी पड़ी।

धनतेरस पर यात्रा करने वालों की बढ़ी परेशानी

धनतेरस के मौके पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कामों के लिए दुबई जाने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों के सामने दूसरी उड़ान या वैकल्पिक व्यवस्था करने की चुनौती खड़ी हो गई है।जिन लोगों ने पहले से टिकट बुक करा रखे थे, उन्हें अब अपनी यात्रा का नया प्लान बनाना पड़ सकता है। त्योहार के दौरान फ्लाइट कैंसिल होने और लंबी देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।

विमान उपलब्ध नहीं होना बताया गया कारण

स्पाइसजेट की ओर से फ्लाइट रद्द होने की वजह विमान उपलब्ध नहीं होना बताई गई है। यात्रियों को अब एयरलाइन से वैकल्पिक उड़ान और टिकट संबंधी व्यवस्था की जानकारी लेनी होगी। धनतेरस जैसे व्यस्त त्योहार के दिन हुई इस परेशानी से जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।