Aapka Rajasthan

एक लाख का इनामी तस्कर श्यामसुंदर जोधपुर से गिरफ्तार, फुटेज में देंखे पुलिस पर फायरिंग के बाद था फरार

एक लाख का इनामी तस्कर श्यामसुंदर जोधपुर से गिरफ्तार, फुटेज में देंखे पुलिस पर फायरिंग के बाद था फरार
 
एक लाख का इनामी तस्कर श्यामसुंदर जोधपुर से गिरफ्तार, फुटेज में देंखे पुलिस पर फायरिंग के बाद था फरार

राजस्थान पुलिस के टॉप मोस्ट वांटेड तस्करों में शामिल एक लाख रुपए के इनामी श्यामसुंदर को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जालोर के बागरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर फायरिंग करने के मामले में वांछित था। एएनटीएफ ने ऑपरेशन वंशीधर-2.0 के तहत कार्रवाई करते हुए करीब 20 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे दबोच लिया।श्यामसुंदर मूल रूप से बाड़मेर जिले के सेवड़ा क्षेत्र के सोमरड़ी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। उसके खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी समेत कई गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस से बचने के लिए कच्ची सड़क पर भगाई कार

एएनटीएफ की टीम को श्यामसुंदर के जोधपुर में होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने कार से भागने की कोशिश की।बताया जा रहा है कि आरोपी करीब 20 किलोमीटर तक पुलिस टीम को चकमा देते हुए कच्ची सड़क पर कार दौड़ाता रहा। पुलिस ने उसका पीछा जारी रखा और उसे घेरने की कोशिश की।आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए पुलिस वाहन को टक्कर मारकर रास्ता बनाने की कोशिश की। इसके बाद स्थिति बिगड़ने पर उसने कार छोड़ दी और आसपास मौजूद बबूल और झाड़ियों की आड़ लेकर पैदल भागने लगा।

झाड़ियों में छिपकर भागने की कोशिश

कार छोड़ने के बाद श्यामसुंदर ने पुलिस से बचने के लिए झाड़ियों और सुनसान इलाके का सहारा लिया। वह पैदल भागते हुए बबूल की झाड़ियों के बीच छिपने की कोशिश कर रहा था।एएनटीएफ की टीम ने पीछा जारी रखा और आखिरकार उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

बागरा में पुलिस पर फायरिंग का आरोप

श्यामसुंदर पर जालोर के बागरा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोप है। इसी मामले के बाद वह पुलिस की नजर में आया और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो चुका था। यही वजह है कि उसे पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।

सांचौर में भी पुलिस को दिया था चकमा

श्यामसुंदर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का एक पुराना मामला सांचौर से भी जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर उसे पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन वह मौके से फरार हो गया था।उस दौरान पुलिस टीम ने सामने से अपनी कार लगाकर आरोपी को रोकने का प्रयास किया था। आरोप है कि श्यामसुंदर ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी और मौके से निकल गया। इसके बाद वह अपनी कार छोड़कर बबूल और झाड़ियों की तरफ भाग गया था।

ऑपरेशन वंशीधर-2.0 के तहत कार्रवाई

एएनटीएफ ने राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन वंशीधर-2.0 के तहत यह कार्रवाई की। श्यामसुंदर की गिरफ्तारी को तस्करी नेटवर्क के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।अब पुलिस आरोपी से उसके साथ जुड़े अन्य तस्करों, ड्रग्स की सप्लाई, नेटवर्क और फरारी के दौरान उसे मदद देने वाले लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।एक लाख रुपए के इनामी तस्कर की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क की कई अहम कड़ियां सामने आ सकती हैं।