जयपुर में दादी की गला रेतकर हत्या का चौंकाने वाला खुलासा, वीडियो में जाने हाथ धोने के लिए टोकने पर पोते ने कर दी हत्या
जयपुर में बुजुर्ग दादी की चाकू से गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पोता पुलकित दादी के बार-बार टोकने से नाराज था। मंगलवार को घर लौटने के बाद दादी ने उसे रसोई में जाने से पहले हाथ धोने के लिए टोका। इसी बात पर युवक को गुस्सा आ गया और उसने चाकू से दादी की हत्या कर दी।मामला भट्टा बस्ती थाना इलाके की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। यहां 22 सितंबर को पुलकित ने अपनी बुजुर्ग दादी विमला देवी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
दादी की बात से बढ़ा गुस्सा
पुलिस पूछताछ में आरोपी पोते ने हत्या की बात कबूल की है। उसके मुताबिक, दादी अक्सर उसे छोटी-छोटी बातों को लेकर टोकती रहती थीं। वह रसोई में जाने से पहले हाथ धोने के लिए भी कहती थीं।आरोपी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह बाहर से घर आया था। घर पहुंचने पर दादी ने उसे हाथ धोने के लिए टोका। इसी बात को लेकर उसका गुस्सा बढ़ गया। इसके बाद उसने रसोई में रखे चाकू से दादी पर हमला कर दिया।
चाकू से गला रेतकर हत्या
पुलिस के अनुसार, गुस्से में आरोपी ने चाकू से विमला देवी का गला रेत दिया। हमले में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब आरोपी से घटना के संबंध में विस्तार से पूछताछ कर रही है। हत्या में इस्तेमाल चा और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
कोर्ट ने दो दिन की रिमांड पर भेजा
पुलिस ने आरोपी पुलकित को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या के पीछे की पूरी वजह, घटनाक्रम और आरोपी के व्यवहार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच करेगी।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दादी द्वारा हाथ धोने के लिए टोकने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी।
