राजस्थान में 18 लाख पैकेज देखकर चौंधियाई पिता की आंखें, पचास लाख दहेज देने के बाद जो हुआ वो जानकर उड़ जाएंगे होश
दुनिया का हर पिता चाहता है कि उसकी बेटी खुश रहे। अगर वह अपना घर छोड़कर जा रही है तो ऐसे शख्स के साथ जाए जो उसे जिंदगी भर रानी की तरह रखे। उसकी बेटी को किसी चीज की कमी न हो। यही वजह है कि पिता अपनी बेटी की शादी से पहले लड़के का बैकग्राउंड अच्छे से चेक करता है। पहले लोग अपने परिचितों के जरिए शादी का प्रस्ताव रखते थे। ऐसे में लड़के की असलियत सामने आ जाती थी।
लेकिन जब से ऑनलाइन शादियां तय होने लगी हैं, तब से धोखाधड़ी के मामले बढ़ने लगे हैं। जयपुर में रहने वाले एक शख्स ने भी मैरिज पोर्टल पर देखकर अपनी बेटी की शादी तय कर ली। पिता को वरुण नाम के युवक की प्रोफाइल पसंद आई। अपनी प्रोफाइल में वरुण ने खुद को पेशे से टीचर बताया था और 18 लाख रुपये सालाना पैकेज की जानकारी दी थी। इसके बाद लड़की के पिता ने वरुण से संपर्क किया। बातचीत आगे बढ़ी और शादी तय हो गई। लेकिन शादी के बाद इस दूल्हे की असलियत सामने आने लगी, जिसने एक मासूम लड़की की जिंदगी बर्बाद कर दी।
शादी धूमधाम से हुई
जयपुर निवासी प्रेमकुमार ने अपनी बेटी की शादी मैरिज पोर्टल पर मिले लड़के से करवाई। दोनों की शादी 3 मार्च 2024 को हुई। कुछ समय तक तो सब ठीक रहा। लेकिन फिर लड़के के कई झूठ सामने आने लगे। अपनी प्रोफाइल में लड़के ने खुद को जयपुर का बताया था लेकिन उसका घर आगरा में था। इसके अलावा शादी से पहले वह किसी दूसरी लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। शादी के कुछ समय बाद ही जब लड़की ने वरुण से इन बातों को लेकर सवाल किया तो लड़के और उसके परिवार वालों ने लड़की की पिटाई शुरू कर दी।
पचास लाख ठगे
पीटने के बाद लड़की ने अपने पिता के घर लौटने का फैसला किया। इसके बाद वरुण ने भविष्य में ऐसा न करने का वादा किया और लड़की को अपने साथ ले गया। कुछ समय बाद उसने नौकरी छूटने और आर्थिक तंगी की बात कहकर अपने ससुर से पचास लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद सितंबर में वह लड़की को यूपी के किरावली में अकेला छोड़ गया। अब पिता ने वरुण के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। वरुण ने कई लोगों से ठगी की है। इसके अलावा पिता ने वरुण की मां, बहन, बहनोई और एक अन्य व्यक्ति पर भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
