सांभरलेक थाने का SHO राममिलन मीणा निकला करोड़पति, फुटेज में देंखे बैंक लॉकर में मिले 42 लाख के गहने; विला और कार भी बरामद
जयपुर एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB की तलाशी में सांभरलेक थाने के थानाधिकारी राममिलन मीणा के पास करोड़ों की संपत्ति होने की जानकारी सामने आई है। ACB की सर्च के दौरान पुलिस निरीक्षक के बैंक लॉकर से करीब 42 लाख रुपये कीमत के गहने मिले हैं। इसके अलावा आरोपी के नाम एक विला और गाड़ी भी मिली है। अब ACB बरामद संपत्ति और दस्तावेजों के आधार पर उसकी आय के स्रोतों की जांच कर रही है। एडिशनल एसपी भूपेंद्र के अनुसार, ACB ने रविवार को सांभरलेक थाने के SHO राममिलन मीणा को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। टीम ने उन्हें थाने में बने थानाधिकारी के कमरे में ही रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। कार्रवाई के बाद ACB ने आरोपी के ठिकानों और उससे जुड़ी संपत्तियों की तलाशी शुरू की।
बैंक लॉकर में मिले लाखों के गहने
ACB की तलाशी के दौरान आरोपी के बैंक लॉकर की भी जांच की गई। लॉकर से करीब 42 लाख रुपये कीमत के सोने और अन्य आभूषण मिलने की जानकारी सामने आई है। ACB अब इन गहनों से संबंधित दस्तावेज और उनकी खरीद के स्रोत की जानकारी जुटा रही है।इसके अलावा तलाशी में आरोपी के नाम पर एक ग्रैंड विटारा गाड़ी होने का भी पता चला है। जांच के दौरान जयपुर के जगतपुरा स्थित महादेव नगर में एक विला भी आरोपी के नाम पर पाया गया है। ACB टीम अब इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
आय के स्रोतों की होगी जांच
रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद ACB की ओर से आरोपी की संपत्ति और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और संपत्ति की जानकारी को रिकॉर्ड में शामिल किया जा रहा है। इसके बाद यह जांच की जाएगी कि आरोपी ने इन संपत्तियों को किस आय के जरिए अर्जित किया।ACB अधिकारियों के अनुसार, तलाशी में सामने आई संपत्ति और दस्तावेजों के संबंध में रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आरोपी के बैंक खातों, लॉकर और अन्य संपत्तियों से संबंधित जानकारी भी जुटाई जा रही है।
50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया था SHO
राममिलन मीणा को ACB ने रविवार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के दौरान टीम ने उन्हें सांभरलेक थाने के थानाधिकारी कक्ष में ही रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा। इसके बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए ACB ने आरोपी की संपत्ति और अन्य ठिकानों की तलाशी ली।अब ACB की जांच में सामने आए गहने, विला और वाहन समेत अन्य संपत्तियों के आय स्रोतों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपी की कुल संपत्ति और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
