Aapka Rajasthan

ग‍िर‍िराजजी के दर्शन करने जा रहे शकुन ग्रुप के एमडी की हादसे में मौत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टकराई BMW

गिरिराजजी के दर्शन करने जा रहे शकुन ग्रुप के एमडी की हादसे में मौत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टकराई BMW
 
ग‍िर‍िराजजी के दर्शन करने जा रहे शकुन ग्रुप के एमडी की हादसे में मौत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टकराई BMW

जयपुर के सामोद इलाके के जटावाली इंडस्ट्रियल एरिया में मौजूद एक अगरबत्ती फैक्ट्री में सोमवार को अचानक बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई। धमाके ने फैक्ट्री के कच्चे और तैयार माल को अपनी चपेट में ले लिया। आग तेजी से बढ़ती गई, जिससे पूरे कॉम्प्लेक्स में अफरा-तफरी मच गई।

फैक्ट्री में काम कर रहे थे मजदूर
घटना के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। अचानक हुए धमाके और आग से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, मजदूरों ने अपनी सूझबूझ से जल्दी से फैक्ट्री से भागकर अपनी जान बचाई। आग में एक मजदूर झुलस गया, जिसे तुरंत बाहर निकालकर फर्स्ट एड के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।

7 दमकल गाड़ियां पहुंचीं
दमकल विभाग को सूचना दी गई, और आस-पास के इलाकों से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 7 दमकल गाड़ियों और पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल कर्मियों ने आग को आस-पास के दूसरे इलाकों में फैलने से रोका।

फैक्ट्री परिसर में गैस सिलेंडर रखे थे।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में गैस सिलेंडर भी रखे थे। मज़दूरों और कर्मचारियों ने समय रहते सिलेंडर हटा दिए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अगर आग सिलेंडर तक पहुंच जाती, तो हालात और भी भयानक हो सकते थे। इस आग में फैक्ट्री का कच्चा माल, तैयार माल और मशीनरी पूरी तरह जलकर खाक हो गए। शुरुआती अंदाज़े के मुताबिक, आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के कारणों की अभी जांच चल रही है। अच्छी बात ये रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।