राजधानी जयपुर में सनसनीखेज घटना! आत्महत्या के लिए छत से कूदने वाली थी NEET छात्रा स्टाफ ने ऐसे किया रेस्क्यू, देखे वायरल VIDEO
राजधानी के गोपालपुरा इलाके में स्थित एक कोचिंग संस्थान में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने शुक्रवार को इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस हृदय विदारक घटना में कोचिंग स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से छात्रा की जान बच गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कोचिंग स्टाफ की सूझबूझ और तत्परता साफ दिखाई दे रही है।
#Jaipur #viralvideo #Coaching #Rajasthan #Gurukrapa @BhajanlalBjp @RajGovOfficial @jaipur_police @RajPoliceHelp
— Vrajander Singh (@vrajandersingh_) August 30, 2025
जयपुर के गुरुकृपा कोचिंग सेंटर में एक छात्रा ने छत से कूदने की कोशिश की ! pic.twitter.com/eDOHNxQF92
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार दोपहर गोपालपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर में हुई। बताया जा रहा है कि उक्त छात्रा कुछ समय से कोचिंग से अनुपस्थित थी। इसके चलते उसके परिजन उससे मिलने और स्थिति का जायजा लेने कोचिंग सेंटर पहुँचे। परिजनों के वहाँ पहुँचने के बाद अचानक छात्रा ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसे देखकर सभी दंग रह गए। वह तेजी से कोचिंग की इमारत की छत पर चढ़ गई और वहाँ से नीचे कूदने की कोशिश करने लगी। इस दौरान वहाँ मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
कर्मचारियों की सूझबूझ से हादसा टल गया
लेकिन, इस स्थिति में गुरु कृपा कोचिंग सेंटर के स्टाफ ने असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। वीडियो फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि कुछ स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को बातों में उलझाकर उसका ध्यान भटकाने की कोशिश की, ताकि वह कोई गलत कदम न उठा ले। इसी बीच, अन्य स्टाफ सदस्य चुपके से छत पर पहुँच गए। कुछ ही सेकंड में उन्होंने छात्रा को मज़बूती से पकड़ लिया और उसे कूदने से रोक लिया। इसके बाद, उसे सावधानीपूर्वक दीवार से नीचे उतारा गया।
घटना पर पुलिस का बयान
महेश नगर थाने के एसएचओ ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना के संबंध में अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि अगर छात्रा के परिजनों या किसी अन्य पक्ष की ओर से कोई शिकायत मिलती है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फ़िलहाल, इस मामले की जाँच शुरुआती चरण में है और पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि ऐसा क्यों हुआ?
