Aapka Rajasthan

भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा कड़ी, ‘वीडियो में जाने ऑपरेशन क्लीन’ का दायरा 15 से बढ़ाकर 50 किलोमीटर किया गया

भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा कड़ी, ‘वीडियो में जाने ऑपरेशन क्लीन’ का दायरा 15 से बढ़ाकर 50 किलोमीटर किया गया
 
भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा कड़ी, ‘वीडियो में जाने ऑपरेशन क्लीन’ का दायरा 15 से बढ़ाकर 50 किलोमीटर किया गया

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर ‘ऑपरेशन क्लीन’ का दायरा बढ़ा दिया गया है। गृह विभाग के नए आदेश के अनुसार अब सीमा से सटे 15 किलोमीटर के बजाय 50 किलोमीटर तक के क्षेत्र में व्यापक जांच और सर्वे किया जाएगा।इस कदम का उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध बसावट और बिना अनुमति के बने निर्माणों पर सख्ती से रोक लगाना है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अब विस्तृत क्षेत्र में संयुक्त रूप से निगरानी और जांच अभियान चला रही हैं।

कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस नए निर्देश के तहत फिलहाल 102 सीमावर्ती गांवों और ढाणियों को चिन्हित किया गया है, जहां संयुक्त टीमों द्वारा सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन इलाकों में जमीन, निर्माण और बसावट से जुड़े सभी रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है।प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, सर्वे के दौरान उन सभी पक्के निर्माणों की पहचान की जा रही है जो बिना आवश्यक अनुमति के बनाए गए हैं या जिन पर संदेह की स्थिति बनी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां स्थानीय स्तर पर इन गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी तरह की अवैध या असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके।

कलेक्टर ने बताया कि इस पूरे अभियान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और नीति तय की जाएगी।अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमा सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाना और किसी भी प्रकार की तस्करी या अवैध गतिविधियों को शुरुआती स्तर पर ही रोकना है। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की पहचान और गतिविधियों पर भी अधिक स्पष्ट निगरानी रखी जाएगी। फिलहाल ‘ऑपरेशन क्लीन’ को पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है और आने वाले दिनों में इसके और विस्तृत होने की संभावना है।