Aapka Rajasthan

सवाई माधोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘मुरकी गैंग’ का भंडाफोड़; वीडियो में देंखे 50 से अधिक लूट की वारदातों का खुलासा

सवाई माधोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘मुरकी गैंग’ का भंडाफोड़; वीडियो में देंखे 50 से अधिक लूट की वारदातों का खुलासा
 
सवाई माधोपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘मुरकी गैंग’ का भंडाफोड़; वीडियो में देंखे 50 से अधिक लूट की वारदातों का खुलासा

सवाई माधोपुर जिले की बौंली थाना पुलिस ने बुजुर्गों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले कुख्यात ‘मुरकी गैंग’ का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने राजस्थान और मध्यप्रदेश में करीब 900 किलोमीटर तक पीछा किया।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह विशेष रूप से बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को निशाना बनाता था। आरोपी उनके कानों में पहनी सोने की मुरकियां (बालियां) झपटकर मौके से फरार हो जाते थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया।

900 किलोमीटर पीछा कर दबोचे आरोपी

जिला पुलिस अधीक्षक (SP) ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने आरोपियों का राजस्थान और मध्यप्रदेश के विभिन्न इलाकों में पीछा किया। आखिरकार तीनों आरोपियों को जयपुर के मालपुरा रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

50 से अधिक वारदातों का खुलासा

पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने जयपुर कमिश्नरेट, जयपुर ग्रामीण, कोटा, भीलवाड़ा, टोंक और अन्य जिलों में 50 से अधिक लूट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई है—

  • संजय कालबेलिया
  • भोमा कालबेलिया
  • समीर कालबेलिया

पुलिस के मुताबिक, इनमें से एक आरोपी गिरोह का मास्टरमाइंड है, जो वारदातों की पूरी योजना तैयार करता था।

अन्य मामलों की भी जांच जारी

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य जिलों में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गिरोह में अन्य सदस्य शामिल हैं या नहीं।पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और आने वाले दिनों में कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। इस कार्रवाई के बाद विभिन्न जिलों में हुई मुरकी लूट की घटनाओं के पीड़ितों को राहत मिलने की उम्मीद है।