Aapka Rajasthan

जयपुर में 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा: फुटेज में देंखे कंपनी का सीनियर अकाउंटेंट गिरफ्तार

जयपुर में 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा: फुटेज में देंखे कंपनी का सीनियर अकाउंटेंट गिरफ्तार
 
जयपुर में 1.10 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा: फुटेज में देंखे कंपनी का सीनियर अकाउंटेंट गिरफ्तार

जयपुर साउथ पुलिस ने एक निजी कंपनी से करीब 1.10 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और गबन करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कंपनी में सीनियर अकाउंटेंट एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत था और उसी ने बैंकिंग सिस्टम का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए का फर्जी ट्रांजैक्शन किया।पुलिस के अनुसार आरोपी ने कंपनी के बैंकिंग एक्सेस का फायदा उठाते हुए रकम अपने रिश्तेदारों और परिचितों के खातों में ट्रांसफर कर दी। लंबे समय तक यह गड़बड़ी सामने नहीं आई, लेकिन कंपनी की ऑडिट के दौरान पूरे मामले का खुलासा हो गया।

राजर्षि राज ने बताया कि 26 मई को पीड़ित नरेश गुप्ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी व बैंकिंग रिकॉर्ड खंगाले गए।जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से कई खातों में रकम ट्रांसफर की थी। इसके बाद सोड़ाला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस धोखाधड़ी में और कौन-कौन लोग शामिल थे। साथ ही जिन खातों में रकम ट्रांसफर की गई, उनकी भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसने कब से इस फर्जीवाड़े को अंजाम देना शुरू किया था। साथ ही ट्रांसफर की गई रकम को रिकवर करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।इस घटना के बाद कंपनियों में आंतरिक ऑडिट और बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वित्तीय लेन-देन में मजबूत निगरानी और नियमित ऑडिट बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी को समय रहते पकड़ा जा सके।