Aapka Rajasthan

जयपुर के जय क्लब में रूफटॉप पर बवाल! थर्ड अंपायर के कर्मचारी ने लड़की पर कर डाली थप्पड़ों की बरसात, जानिए की है पूरा मामला

 
जयपुर के जय क्लब में रूफटॉप पर बवाल! थर्ड अंपायर के कर्मचारी ने लड़की पर कर डाली थप्पड़ों की बरसात, जानिए की है पूरा मामला 

राजस्थान के जयपुर के सबसे मशहूर जय क्लब से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लड़के दो लड़कियों की पिटाई कर रहे हैं। घटना 6 जून की बताई जा रही है। किसी ने इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जिससे यह वायरल हो रहा है।

पुरुष कर्मचारी ने महिला की पिटाई की
दरअसल मामला जय क्लब रूफ टॉप 'थर्ड अंपायर' के पुरुष कर्मचारियों द्वारा वहां मौजूद महिलाओं की पिटाई का है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुरुष कर्मचारी एक महिला की पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी महिला होटल कर्मचारी द्वारा पीटे जा रही पहली महिला को बचा रही है। साथ ही होटल के अन्य कर्मचारी पीटने वाले कर्मचारी को बाहर निकाल रहे हैं।

दोनों पक्षों में से किसी ने भी मामला दर्ज नहीं कराया
वायरल वीडियो पर एसीपी अशोक नगर बाला राम जाट ने कहा कि वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि मामला क्या है। इसलिए फिलहाल वीडियो की जांच की जाएगी। साथ ही कैफे में भी पूछताछ की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी मामला दर्ज नहीं कराया है।

वीडियो के आधार पर पुलिस करेगी कार्रवाई
माना जा रहा है कि वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। आरोपी महिला को क्यों पीट रहा है? क्या यह महिला जय क्लब की विजिटर है या कोई स्टाफ मेंबर? इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।