Aapka Rajasthan

कोटा में सरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान RO की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो में जाने पुलिसकर्मियों ने CPR देकर बचाने की कोशिश की

कोटा में सरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान RO की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो में जाने पुलिसकर्मियों ने CPR देकर बचाने की कोशिश की
 
कोटा में सरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान RO की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो में जाने पुलिसकर्मियों ने CPR देकर बचाने की कोशिश की

कोटा जिले की कूकड़ा खुर्द ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव की मतगणना के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर (RO) सुरेश मीणा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 46 वर्षीय सुरेश मीणा कोटा थर्मल में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार देर रात मतगणना के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे चक्कर खाकर नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सीपीआर देकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मतगणना के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत

मोड़क थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, कूकड़ा खुर्द ग्राम पंचायत में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद शुक्रवार देर रात मतगणना चल रही थी। इसी दौरान रिटर्निंग ऑफिसर सुरेश मीणा को अचानक चक्कर आया और वे नीचे गिर पड़े। उनकी हालत बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल मदद शुरू की।पुलिसकर्मियों ने सुरेश मीणा को सीपीआर दिया। इसके बाद एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय पुलिस जीप से उन्हें तुरंत मोड़क अस्पताल पहुंचाया गया।

मोड़क से झालावाड़ मेडिकल कॉलेज किया रेफर

मोड़क अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुरेश मीणा की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के एसआरजी हॉस्पिटल रेफर कर दिया। वहां पहले से ही डॉक्टरों की टीम को अलर्ट कर दिया गया था।जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने के लिए सीपीआर और इलेक्ट्रिक शॉक सहित जरूरी उपचार किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी मौत हो गई।

कोटा थर्मल में असिस्टेंट इंजीनियर थे सुरेश मीणा

सुरेश मीणा की उम्र 46 वर्ष थी और वे कोटा थर्मल में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। पंचायत चुनाव की जिम्मेदारी के तहत वे कूकड़ा खुर्द ग्राम पंचायत में रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में तैनात थे। मतगणना के दौरान हुई इस घटना से चुनाव ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक का माहौल है।